
बेंगलुरु के रामेश्वरम कैफे में विस्फोट के एक दिन बाद एक सीसीटीवी फुटेज सामने आया है। इस फुटेज में व्हाइटफील्ड इलाके में कैफे परिसर के अंदर एक व्यक्ति को बैग ले जाते हुए दिखाया गया है। पुलिस ने बताया कि संदिग्ध ने इस बैग को कैफे में रखा और फिर विस्फोट होने से पहले वहां से चला गया।
पुलिस ने संदिग्ध के साथ देखे गए एक व्यक्ति को हिरासत में ले लिया है। पुलिस उससे पूछताछ कर रही है। संदिग्ध का चेहरा मास्क, चश्मे और टोपी से ढका हुआ था। कैफे के अंदर लगे कैमरों में इडली की प्लेट ले जाते हुए पकड़ा गया था। यह विस्फोट शुक्रवार को दोपहर 12.50 से 1 बजे के बीच हुआ, जिसमें 10 लोग घायल हो गए।
पाठकों की राय (0)
इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

