शनिवार, 25 अप्रैल 2026
Logo
National

डब्ल्यूएचओ ने किया दावा, भारत में कोरोना से हुई 47 लाख लोगों की मौत, भारत ने किया खंडन

अभी-अभी0 व्यूज4 मिनट पढ़ाई
डब्ल्यूएचओ ने किया दावा भारत में कोरोना से हुई 47 लाख लोगों की मौत, भारत ने किया खंडन

डब्ल्यूएचओ ने किया दावा भारत में कोरोना से हुई 47 लाख लोगों की मौत, भारत ने किया खंडन

N
डेस्क रिपोर्टर

नई दिल्ली, न्यूज़ वर्ल्ड डेस्क। भारत में विश्व स्वास्थ संगठन डब्ल्यूएचओ के उस दावे का खंडन किया है, जिसमें विश्वास निकाय ने कहा कि भारत में कोविड-19 की वजह से 45 लाख लोगों ने जान गवाई है। ये संख्या भारत की ओर से जारी आधिकारिक आंकड़ों से करीब 10 गुना ज्यादा है।


केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने गुरुवार को कहा कि भारत लगातार डब्ल्यूएचओ द्वारा जारी किए जाने वाले गणितीय के मॉडल के आधार पर अधिक मृत्यु दर अनुमान लगाने के लिए अपनाई गई कार्यप्रणाली पर आपत्ति जताता रहा है। डब्ल्यूएचओ का मानना है कि कई देशों ने कोविड से मरने वालों की संख्या को कम बताया है। भारत ने कहा कि अधिक मृत्यु दर अनुमान को पेश करने के लिए भारत की कड़ी आपत्ति के बावजूद डब्ल्यूएचओ ने भारत की चिंताओं को पर्याप्त रूप से संबोधित किए बिना ही अतिरिक्त मृत्यु दर अनुमान जारी किया है। 


भारत ने डब्ल्यूएचओ को यह भी सूचित किया था कि भारत के रजिस्ट्रार जनरल द्वारा नागरिक पंजीयन प्रणाली के माध्यम से प्रकाशित प्रमाणिक डाटा की उपलब्धता को देखते हुए गणितीय मॉडल का उपयोग भारत के लिए अतिरिक्त मृत्यु संख्या को पेश करने के लिए नहीं लिया जाना चाहिए। ये रेखांकित करते हुए की डब्ल्यूएचओ ने आज तक भारत द्वारा उठाए गए सवालों का जवाब नहीं दिया है, भारत ने मानदंड और धारणा से विसंगतियों की ओर इशारा किया था कि डब्ल्यूएचओ देश को टियर-1 और 2 में वर्गीकृत करता है और साथ ही भारत को बाद में रखने के आधार पर सवाल उठाता है, जिसके लिए भारत योग्य नहीं है। यानी वह इस खंड में फिट नहीं बैठता है। 


बता दें कि डब्ल्यूएचओ लंबे समय से कहता आ रहा है कि मौतों की असल संख्या उस संख्या से बहुत अधिक होगी जो कोविड-19 संक्रमण के आधार पर विभिन्न देशों द्वारा बताई जा रही है।

पाठकों की राय (0)

इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

अपनी प्रतिक्रिया दें