नई दिल्ली, न्यूज वर्ल्ड डेस्क। देश में बढ़ रहे कोरोना मामलों के बीच WHO की मुख्य वैज्ञानिक डॉ. सौम्या स्वामीनाथन ने बताया कि, भारत के कई हिस्सों में ओमिक्रॉन के सब वैरिएंट BA.4 और BA.5 तेजी से अपने पैर पसारते जा रहा है। अंग्रेजी अखबार इंडियन एक्सप्रेस से बातचीत के दौरान स्वामीनाथन ने बताया कि, भारत में यह एक मिनी कोरोना लहर की शुरुआत कर सकता है।
बताया जा रहा है कि, महाराष्ट्र के साथ साथ देश के कई राज्यों में कोरोना के मामले तेजी से बढ़ते दिखाई दे रहे हैं। गुरुवार यानी 9 जून को 7000 से अधिक मामले सामने आए थे। स्वामीनाथन ने बताया कि, फिलहाल जो सब वैरिएंट नजर आ रहे हैं वे मूल ओमिक्रॉन BA.1 की तुलना में अधिक तेजी से फैल रहे हैं।
उन्होंने बताया कि, कोरोना के मामले कुछ महीने तो एक दम गति के साथ बढ़ते है पर फिर कुछ दिनों के लिए ये अपनी रफ्तार कम कर लेते है। इसे देख कर ऐसा भी अंदाज़ा लगाया जा सकता है कि हर 4 से 6 महीने के अंतराल पर कोरोना की मिनी लहर सामने आए। फिलहाल जो मामले समाने आ रहे हैं वे कुछ ऐसे ही हैं। इस वैरिएंट से निपटने के लिए आपको कोरोना के तमाम प्रोटोकॉल का सही से पालन करना होगा।
पाठकों की राय (0)
इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

