गुरुवार, 23 अप्रैल 2026
Logo
National

भारत-पाक युद्ध हुआ तो कौन जीतेगा? जानिए दोनों देशों की सैन्य ताकत, परमाणु हथियारों से लेकर मिसाइलों तक का मुकाबला!

02 मई, 20250 व्यूज4 मिनट पढ़ाई
भारत-पाक युद्ध हुआ तो कौन जीतेगा? जानिए दोनों देशों की सैन्य ताकत, परमाणु हथियारों से लेकर मिसाइलों तक का मुकाबला!

भारत-पाक युद्ध हुआ तो कौन जीतेगा? जानिए दोनों देशों की सैन्य ताकत, परमाणु हथियारों से लेकर मिसाइलों तक का मुकाबला!

Sanju Suryawanshi
डेस्क रिपोर्टर
Sanju Suryawanshi

नई दिल्ली। क्या भारत और पाकिस्तान वाकई युद्ध के कगार पर हैं? पहलगाम हमले के बाद उपजे हालात कुछ ऐसा ही संकेत दे रहे हैं। जब भारत ने सिंधु जल संधि को निलंबित किया, बॉर्डर क्रॉसिंग बंद की और पाक नागरिकों के वीज़ा रद्द कर दिए, तो पाकिस्तान भी पीछे नहीं रहा—शिमला समझौते से हटने की धमकी देकर उसने स्थिति को और गंभीर बना दिया। अब सवाल उठता है: अगर युद्ध हुआ तो कौन जीतेगा? आइए आंकड़ों की रोशनी में इस सवाल का विश्लेषण करते हैं।


भारत और पाकिस्तान की सैन्य ताकत में अंतर

भारत की सैन्य ताकत:

रैंकिंग: दुनिया में 4वीं ताकतवर सेना (ग्लोबल फायर पॉवर 2025)

सैनिक: 22 लाख

टैंक: 4,201

लड़ाकू विमान: 513

वायुसेना के कुल विमान: 2,229

नौसेना के पोत: 293

परमाणु हथियार: 172 वॉरहेड (सीपरी रिपोर्ट 2024)

ड्रोन: 5000 तक विस्तार की योजना, अमेरिका से प्रीडेटर ड्रोन्स की डील


पाकिस्तान की सैन्य ताकत:

रैंकिंग: 12वीं

सैनिक: 13.11 लाख

टैंक: 2,627

लड़ाकू विमान: 328

वायुसेना के कुल विमान: 1,399

नौसेना के पोत: 121

परमाणु हथियार: 170 वॉरहेड

ड्रोन: तुर्की, चीन, जर्मनी से ड्रोन्स, कुछ घरेलू निर्माण जैसे बर्राक, शहपर


युद्ध की आशंका क्यों बढ़ रही है?

➡️ भारत का सख्त रुख: "आतंकियों की ज़मीन को भी मिट्टी में मिला देंगे" - पीएम मोदी

➡️ सिंधु जल संधि पर कार्रवाई: भारत ने पानी रोकने की तैयारी की, पाकिस्तान ने इसे युद्ध की कार्रवाई कहा

➡️ डिप्लोमैटिक वार: पाकिस्तान ने शिमला समझौते से बाहर आने का एलान किया


कौन होगा विजेता?

कागज़ पर देखें तो भारत हर मोर्चे पर पाकिस्तान से आगे है—सेना, वायुसेना, नौसेना, परमाणु हथियारों और टेक्नोलॉजी के मामले में। लेकिन युद्ध का निर्णय सिर्फ आंकड़ों से नहीं, रणनीति, संकल्प और वैश्विक समीकरणों से तय होता है, और इसमें भी भारत पाकिस्तान से कई आगे है।

पाठकों की राय (0)

इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

अपनी प्रतिक्रिया दें