गुरुवार, 23 अप्रैल 2026
Logo
National

क्या भारत फिर करेगा सर्जिकल स्ट्राइक? पाकिस्तानी सेना ने PoK से कैंप करवाए खाली

23 अप्रैल, 20250 व्यूज4 मिनट पढ़ाई
क्या भारत फिर करेगा सर्जिकल स्ट्राइक? पाकिस्तानी सेना ने PoK से कैंप करवाए खाली

क्या भारत फिर करेगा सर्जिकल स्ट्राइक? पाकिस्तानी सेना ने PoK से कैंप करवाए खाली

Sanju Suryawanshi
डेस्क रिपोर्टर
Sanju Suryawanshi

नई दिल्ली/श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर के पर्यटन स्थल पहलगाम में हुए भीषण आतंकी हमले ने न सिर्फ देश को दहला दिया है, बल्कि एक बार फिर भारत और पाकिस्तान के रिश्तों में तनाव गहरा कर दिया है। 28 निर्दोष लोगों की मौत और 20 से अधिक के घायल होने के बाद, भारत की ओर से कड़ी जवाबी कार्रवाई की संभावना जताई जा रही है।


PoK में आतंकियों को हटाने के आदेश, LoC पर हाई अलर्ट

सूत्रों के अनुसार, हमले के बाद पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) में मौजूद आतंकी शिविरों को खाली करने के आदेश दिए गए हैं। पाकिस्तानी सेना और खुफिया एजेंसियां LoC पर चौकसी बढ़ा रही हैं। आतंकियों को गांवों में छिपाया जा रहा है, जिससे साफ संकेत मिलता है कि पाकिस्तान को भारत की जवाबी कार्रवाई का डर सता रहा है।


भारत में उबाल: राजनीतिक और सैन्य स्तर पर तीखी प्रतिक्रिया

एलजी मनोज सिन्हा ने कहा, "यह कायराना हमला आतंकियों की आखिरी सांसे हैं। दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा।"

गौतम गंभीर ने ट्वीट कर कहा, "भारत स्ट्राइक करेगा। जवाब मिलेगा।"

सुरक्षा बलों ने कश्मीर में तलाशी अभियान तेज कर दिया है।


भारत के पास कड़ा इतिहास: स्ट्राइक की परंपरा

भारत पहले भी आतंकवाद के जवाब में सर्जिकल और एयर स्ट्राइक कर चुका है:


1. 29 सितंबर 2016: उरी हमले के बाद सर्जिकल स्ट्राइक

हमला: 18 सैनिक शहीद

कार्रवाई: POK में कई आतंकी ठिकाने ध्वस्त, 35+ आतंकी मारे गए


2. 26 फरवरी 2019: पुलवामा हमले के बाद एयर स्ट्राइक

हमला: 40 जवान शहीद

कार्रवाई: बालाकोट में जैश-ए-मोहम्मद के ठिकानों पर बमबारी, भारी नुकसान


3. 13 नवंबर 2020: PoK में पिनपॉइंट हमले

गैर-घोषित सर्जिकल ऑपरेशन, कई लॉन्च पैड नष्ट


क्या फिर होगी सर्जिकल स्ट्राइक?

सुरक्षा विशेषज्ञों का मानना है कि भारत किसी भी वक्त LoC पार एक बार फिर कार्रवाई कर सकता है। सरकार की ओर से भले ही कोई आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है, लेकिन रणनीतिक स्तर पर तैयारी जोरों पर है।


सोशल मीडिया पर गुस्सा और एकजुटता

#PahalgamAttack ट्रेंड कर रहा है

आम जनता और पूर्व सैनिक जवाबी कार्रवाई की मांग कर रहे हैं

शोक और श्रद्धांजलि के साथ देश में आक्रोश का माहौल

पाठकों की राय (0)

इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

अपनी प्रतिक्रिया दें