N
डेस्क रिपोर्टर
देहरादून, न्यूज वर्ल्ड डेस्क। देश के अलग अलग हिस्सों में जोरदार बारिश का दौर जारी है। इसी के बीच उत्तराखंड में बारिश से दो दिनों की राहत के बाद एक बार फिर वर्षा अपना रौद्र रूप धारण करने के मूड में है। मौसम विभाग ने चेतावनी देने हुए साफ कह दिया है कि 19 और 20 जुलाई को गैरज़रूरी होने पर घरों या फिर सुरक्षित स्थानों से कतई बाहर न जाएं। अगर आप उत्तराखंड कि यात्रा या फिर किसी और राज्य से उत्तराखंड जाने के बारे में सोच रहे है तो इन दो दिनों में बिल्कुल भी न जाएं। मौसम विभाग ने 22 जुलाई तक भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है।
बारिश के कारण पहाड़ों में कहर टूटता है। मॉनसून की दो दौर की बारिश की वजह से उत्तराखंड में कई हिस्सों में भूस्खलन से पहाड़ लगातार दरकते जा रहे हैं। वहीं अभी भी 100 से अधिक सड़कें बंद पड़ी हैं। तो, नालों नदियों, और झीलों का जलस्तर बढ़ते जा रहा है। वहीं, दुर्घटनाओं की खबरें भी लगातार सामने आ रही हैं।
बतादें कि, मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह ने बताया कि, 19 और 20 जुलाई को प्रदेश में खतरनाक मौसम होगा। खास तौर से 19 को कुमाऊं और कुमाऊं से सटे गढ़वाल मंडल के ज़िलों में बहुत भारी बारिश होने का अनुमान लगाया गया है।
पाठकों की राय (0)
इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

