N
डेस्क रिपोर्टर
नई दिल्ली, न्यूज वर्ल्ड डेस्क। दिल्ली में एक महीला ने मेट्रो स्टेशन पर कथित तौर पर आत्महत्या करने के इरादे से चलती हुई मेट्रो ट्रेन के सामने कूद गई। इसी के चलते सोमवार को इस महिला यात्री की मौत हो गई। इस बात की जानकारी पुलिस ने दी।
बतादें कि, यह घटना जोर बाग मेट्रो स्टेशन के येलो लाइन की है। वहीं इस वजह से इस लाइन पर मेट्रो सेवाएं कुछ वक्त के लिए बंद कर दी। वहीं अधिकारियों ने बताया कि, यह ट्रेन हुडा सिटी सेंटर की ओर जा रही थी। तभी अचानक से एक महिला प्लेटफॉर्म से कूद पड़ी। जिसमें ट्रेन की टक्कर लगने से उसकी मौत हो गई।
पुलिस ने बताया कि, सलवार-कमीज पहने लगभग 50 साल की एक अज्ञात महिला अचानक से चलती हुई मेट्रो ट्रेन के आगे कूद गई। जिसमें उसे सिर में चोट आई। उन्होंने आगे बताया कि, महिला को तुरंत कैट्स एम्बुलेंस द्वारा सफदरजंग अस्पताल भेजा गया जहां उसे मृत घोषित कर दिया।
पाठकों की राय (0)
इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

