N
डेस्क रिपोर्टर
नई दिल्ली, न्यूज़ वर्ल्ड डेस्क। कोरोना के मामलों में कमी आने से लोगों में चर्चा होने लगी है कि कोरोना महामारी अब खत्म हो गई है। इस सोच को लेकर World Health Organization की मुख्य वैज्ञानिक सौम्या स्वामीनाथन ने चेतावनी देते हुए कहां कि, ‘कुछ लोग बार-बार यह कह रहे है कि कोरोना महामारी पूरी तरह से अब खत्म हो चुकी है, बल्कि यह सही नहीं है।
इस वक्त कोई भी कोरोना खत्म होने की बात नहीं बोल सकता और न ये बता सक्त हैं की ये कब खत्म होगी। इसलिए कोरोना वायरस खत्म होने की बातें कर के, ऐसी बातों पर यकीन करके कोरोना से बचाव की सावधानी को छोड़ देना, सबसे बड़ी मूर्खता होगी। कोरोना का नया वैरिएंट कहीं भी, कभी भी सामने आ सकता है और हम फिर से घूम-फिरकर चौराहे के उसी कोने में पहुंच जाएंगे, जहां से सब शुरू हुआ था। इसीलिए अभी भी पूरी सावधानी बरतने की जरूरत है।
उन्होंने ब्लूमबर्ग को दिए साक्षात्कार में बोला, ‘जब दुनिया भर में कोरोना के बमुश्किल 100 मामले ही थे, तब WHO ने चेतावनी जारी कर दी थी। पर तब किसी ने भी उस चेतावनी को गंभीरता से नहीं लिया था। बेशकीमती वक्त को बर्बाद किया। इसके बाद हम सब ने देखा कि अमेरिका और यूरोप में किस तरह की तबाही मची थी। हमारी फिर से एक छोटी सी लापरवाही हमे वहीं भयावह दौर पर लौटा सकती है। हमें ये ध्यान में रखना होगा कि अफ्रीकी देशों की 85% आबादी को अभी तक कोरोना वैक्सीन की पहली खुराक भी नहीं मिली है। यह स्थिति कोरोना के नए वेरिएंट को पैदा करने के लिए काफी है।
पाठकों की राय (0)
इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

