रविवार, 03 मई 2026
Logo
National

यूपी में योगी 2.0 : दूसरी बार योगी आदित्यनाथ ने ली उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री पद की शपथ, देखिए मंत्रिमंडल की सूची

अभी-अभी0 व्यूज4 मिनट पढ़ाई
यूपी में योगी 2.0 : दूसरी बार योगी आदित्यनाथ ने ली उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री पद की शपथ, देखिए मंत्रिमंडल की सूची

यूपी में योगी 2.0 : दूसरी बार योगी आदित्यनाथ ने ली उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री पद की शपथ, देखिए मंत्रिमंडल की सूची

News World Desk
डेस्क रिपोर्टर
News World Desk

लखनऊ, न्यूज़ वर्ल्ड डेस्क। योगी आदित्यनाथ ने आज दूसरी बार उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। यूपी में 35 साल बाद किसी पार्टी को लगातार दूसरी बार बहुमत मिला है। विधानसभा चुनाव के परिणाम आने के बाद आज उत्तर प्रदेश में 18वीं विधानसभा के लिए शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन लखनऊ के अटल बिहारी वाजपेयी इंटरनेशनल क्रिकेट मैदान में आयोजित हुआ है। समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान समेत 12 प्रदेशों के मुख्यमंत्री शामिल हुए।


भाजपा का फोकस मिशन 2024 पर है, इसको देखते हुए योगी आदित्यनाथ मंत्रिमंडल 2.0 में जातीय व क्षेत्रीय समीकरण के साथ पुरानी कैबिनेट में रहे विधायकों का सम्मान भी बरकरार रखा गया है। इस बात उत्तर प्रदेश में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के दूसरे कार्यकाल में दो उप मुख्यमंत्री सहित 52 नेताओं ने मंत्री पद की शपथ ली। इनमें से 16 को कैबिनेट मंत्री बनाया गया, 15 राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) बनाए गए और 19 राज्य मंत्री
बनाए गए है।

ये बने उपमुख्यमंत्री
1. केशव प्रसाद मौर्य -- उप मुख्यमंत्री
2. ब्रजेश पाठक -- उप मुख्यमंत्री

ये बने मंत्री 
1. स्वतंत्र देव सिंह -- मंत्री
2. धर्मपाल सिंह -- मंत्री
3. भूपेंद्र सिंह चौधरी
4. अरविंद कुमार शर्मा -- मंत्री
5. सूर्य प्रताप शाही -- मंत्री
6. सुरेश कुमार खन्ना -- मंत्री
7. जितिन प्रसाद -- मंत्री
8. संजय निषाद -- मंत्री
9. राकेश सचान -- मंत्री
10. आशीष पटेल -- मंत्री
11. योगेंद्र उपाध्याय -- मंत्री
12. बेबी रानी मौर्य -- मंत्री
13. लक्ष्मी नारायण चौधरी -- मंत्री
14. जयवीर सिंह -- मंत्री
15. नंद गोपाल गुप्ता 'नंदी' -- मंत्री
16. अनिल राजभर -- मंत्री

ये बने राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार)
1. नितिन अग्रवाल -- राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार)
2. रवींद्र जायसवाल -- राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार)
3. असीम अरुण -- राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार)
4. कपिल देव अग्रवाल -- राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार)
5. संदीप सिंह -- राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार)
6. संजीव गोंड -- राज्यमंत्री
7. गिरीश चंद्र यादव -- राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार)
8. दिनेश प्रताप सिंह -- राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार)
9. दयाशंकर मिश्र 'दयालु' -- राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार)
10. दयाशंकर सिंह -- राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार)
10. नरेंद्र कश्यप -- राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार)
12. धर्मवीर प्रजापति -- राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार)
13. अरुण कुमार सक्सेना -- राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार)
14. गुलाब देवी -- राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार)
15. जेपीएस राठौर -- राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार)

ये बने राज्य मंत्री
1. मयंकेश्वर सिंह -- राज्यमंत्री
2. सोमेंद्र तोमर -- राज्यमंत्री
3. जसवंत सैनी -- राज्यमंत्री
4. के पी मलिक -- राज्यमंत्री
5. सुरेश राही -- राज्यमंत्री
6. सतीश शर्मा -- राज्यमंत्री
7. रामकेश निषाद -- राज्यमंत्री
8. मनोहर लाल मन्नू कोरी -- राज्यमंत्री
9. अनूप प्रधान 'वाल्मीकि' -- राज्यमंत्री
10. प्रतिभा शुक्ला -- राज्यमंत्री
11. दानिश आजाद अंसारी -- राज्यमंत्री
12. बलदेव सिंह ओलख -- राज्यमंत्री
13. संजय गंगवार -- राज्यमंत्री
14. रजनी तिवारी -- राज्यमंत्री
15. अजीत पाल -- राज्यमंत्री
16. विजय लक्ष्मी गौतम -- राज्यमंत्री
17. राकेश राठौर गुरू -- राज्यमंत्री
18. दिनेश खटीक -- राज्यमंत्री
19. बृजेश सिंह -- राज्यमंत्री


बतादें, इससे पहले गुरुवार को लखनऊ के लोक भवन में योगी आदित्यनाथ विधायक दल के नेता चुने गए। शाहजहांपुर से नवीं बार के विधायक सुरेश खन्ना ने योगी के नाम का प्रस्ताव रखा था। जिस पर बेबी रानी मौर्य, सूर्य प्रताप शाही, नंद गोपाल गुप्त नंदी समेत पांच विधायकों ने समर्थन दिया। इसके बाद राज्यपाल आनंदी बेन पटेल के सामने सरकार बनाने का दावा पेश किया था।

पाठकों की राय (0)

इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

अपनी प्रतिक्रिया दें