रविवार, 26 अप्रैल 2026
Logo
National

योगी सरकार ने बदला एक और नाम, झांसी रेलवे स्टेशन अब 'वीरांगना लक्ष्मीबाई रेलवे स्टेशन' के नाम से जाना जाएगा

अभी-अभी0 व्यूज4 मिनट पढ़ाई
योगी सरकार ने बदला एक और नाम, झांसी रेलवे स्टेशन अब 'वीरांगना लक्ष्मीबाई रेलवे स्टेशन' के नाम से जाना जाएगा

योगी सरकार ने बदला एक और नाम, झांसी रेलवे स्टेशन अब 'वीरांगना लक्ष्मीबाई रेलवे स्टेशन' के नाम से जाना जाएगा

News World Desk
डेस्क रिपोर्टर
News World Desk

लखनऊ, न्यूज़ वर्ल्ड डेस्क। योगी-आदित्यनाथ के नेतृत्व वाली उत्तर प्रदेश सरकार ने एक और बड़ा फैसला लेते हुए झांसी रेलवे स्टेशन का नाम बदलकर 'वीरांगना लक्ष्मीबाई रेलवे स्टेशन' कर दिया है। इस संबंध में बुधवार को गृह मंत्रालय के प्रस्ताव पर प्रदेश सरकार ने अधिसूचना जारी कर दी है। 


दरअसल, झांसी रेलवे स्टेशन का नाम बदलने के लिए तीन महीने पहले ही प्रस्ताव गृह मंत्रालय को भेजा गया था। रेल विभाग के एक अधिकारी ने जानकारी दी है कि रेल मंत्रालय से आधिकारिक आदेश मिलने के बाद नाम बदलने के लिए रेल प्रशासन विभागीय प्रक्रिया शुरू कर देगा। इसके तहत स्टेशन का कोड भी बदला जाएगा।  

बतादें इससे पहले इसी तरह योगी आदित्यनाथ सरकार ने फैजाबाद का नाम बदलकर अयोध्या कर दिया था। सरकार ने इलाहाबाद का नाम भी बदलकर प्रयागराज और मुगलसराय रेलवे जंक्शन का नाम पं दीन दयाल उपाध्याय जंक्शन कर दिया था। 

हालांकि इस बार योगी सरकार किसी शहर का नहीं बल्कि रेलवे स्टेशन का नाम बदला है। चुनाव से पहले सरकार का यह फैसला काफी अहम माना जा रहा है। 

पाठकों की राय (0)

इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

अपनी प्रतिक्रिया दें