गुरुवार, 30 अप्रैल 2026
Logo
National

साइकिल और हाथी पर भारी पड़ा योगी का बुलडोजर, अखिलेश का दिया हुआ नाम उन्ही पर पड़ गया भारी

अभी-अभी0 व्यूज4 मिनट पढ़ाई
साइकिल और हाथी पर भारी पड़ा योगी का बुलडोजर, अखिलेश का दिया हुआ नाम उन्ही पर पड़ गया भारी

साइकिल और हाथी पर भारी पड़ा योगी का बुलडोजर, अखिलेश का दिया हुआ नाम उन्ही पर पड़ गया भारी

News World Desk
डेस्क रिपोर्टर
News World Desk

लखनऊ, न्यूज़ वर्ल्ड डेस्क। पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव में सबसे चर्चित रहे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और उनका बुलडोजर। लोगों की जुबान के बाद इस शब्द ने रैलियों में भी अपनी जगह बनाई। चुनाव में बीजेपी को मिली प्रचंड जीत के बाद सोशल मीडिया पर #BulldozerIsBack के नाम से कई मिमस शेयर किए जाने लगे, तो कहीं बुलडोजर की रैली भी निकाली गई। 


दरअसल, किसी को अंदाज नहीं था कि बुलडोजर उत्तर प्रदेश में कानून व्यवस्था का प्रतीक बन जाएगा। लेकिन क्या आप ये जानते है योगी आदित्यनाथ को बुलडोजर नाम किसने दिया? योगी को ये नाम समाजवादी पार्टी के मुख्या अखिलेश यादव ने दिया था। 

दरअसल एक सभा के दौरान अखिलेश यादव में मुख्यमंत्री योगी पर तंज कसते हुए उनका नाम "बाबा बुलडोजर" रख दिया था। फिर क्या था, आपदा को अवसर में बदलने में माहिर बीजेपी ने इसे भुनाने में कोई कसर नहीं छोड़ी योगी के बुलडोजर बाबा की छवि को माफिया राज के विनाशक के रूप में देखा जाने लगा। फिर क्या था नेताओं से लेकर कार्यकर्ताओं ने जबरदस्त तरीके से इसका उपयोग किया और इसका असर उत्तर प्रदेश में बीजेपी की जीत के बाद भी दिखाई दिया। 

पाठकों की राय (0)

इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

अपनी प्रतिक्रिया दें