बुधवार, 06 मई 2026
Logo
National

'खुशियों का यह रंगोत्सव आप ...', राष्ट्रपति मुर्मू, पीएम मोदी, अमित शाह समेत इन राजनेताओं ने दी देशवासियों को होली की बधाई

अभी-अभी0 व्यूज4 मिनट पढ़ाई
'खुशियों का यह रंगोत्सव आप ...', राष्ट्रपति मुर्मू, पीएम मोदी, अमित शाह समेत इन राजनेताओं ने दी देशवासियों को होली की बधाई

'खुशियों का यह रंगोत्सव आप ...', राष्ट्रपति मुर्मू, पीएम मोदी, अमित शाह समेत इन राजनेताओं ने दी देशवासियों को होली की बधाई

News World Desk
डेस्क रिपोर्टर
News World Desk

होली का पर्व आज पूरे देश में हर्षोल्लास के साथ मनाया जा रहा है। चारों ओर रंग बरस रहे हैं। इस पावन पर्व पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु, पीएम मोदी, गृहमंत्री अमित शाह , रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने देशवासियों को बधाई दी है और सभी के स्वस्थ रहने और खुशी की कामना की है।


राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मु ने ट्वीट किया है कि 'सभी देशवासियों को उमंग और उत्साह के पर्व होली की हार्दिक शुभकामनाएं। समरसता और सद्भाव का यह त्योहार भारत की अमूल्य सांस्कृतिक विरासत का जीवंत प्रतीक है । मेरी मंगल कामना है कि रंगों का यह उत्सव देशवासियों में प्रेम और भाईचारे की भावना को और अधिक मजबूत करे तथा सबके जीवन में सुख-समृद्धि का संचार करे।'


पीएम मोदी ने सोशल मीडिया पर लिखा है कि - 'देश के मेरे सभी परिवारजनों को होली की अनेकानेक शुभकामनाएं। स्नेह और सद्भाव के रंगों से सजा यह पारंपरिक पर्व आप सभी के जीवन में नई ऊर्जा और नया उत्साह लेकर आए।'


तो वहीं अमित शाह ने Tweet किया है कि 'सभी देशवासियों को रंग व हर्षोल्लास के महापर्व होली की हार्दिक शुभकामनाएँ। खुशियों का यह रंगोत्सव आप सभी के जीवन में समृद्धि व सद्भाव का रंग लाए और नई ऊर्जा के संचार का माध्यम बने।'


रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने भी ट्वीट किया है- 'होली के पर्व की आप सभी को अनंत शुभकामनाएँ। रंगो का यह त्योहार आपके जीवन में उल्लास, उत्साह और नई ऊर्जा का संचार करे। Happy Holi!'


यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने भी देशवासियों को होली की बधाई दी गई है। उन्होंने ट्वीट किया है कि रंग, उमंग, प्रेम, उल्लास और सामाजिक समरसता के महापर्व होली की प्रदेश वासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं! आप सभी का जीवन खुशियों के विविध रंगों से परिपूर्ण हो, समाज सुख, शांति और सद्भावना के आत्मीय रंगों से सराबोर हो, यही कामना है।

पाठकों की राय (0)

इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

अपनी प्रतिक्रिया दें