
भोपाल। मध्य प्रदेश में किसानों के लिए बड़ा दिन आ गया है। कल से गेहूं खरीदी शुरू हो रही है और सरकार ने साफ कहा है कि किसानों को बेहतर कीमत दिलाने के लिए हर संभव कदम उठाए जाएंगे।
सीएम ने दिए सख्त निर्देश, व्यवस्था पर फोकस
डॉ. मोहन यादव ने सभी कलेक्टर और एसडीएम को निर्देश दिए हैं कि खरीदी केंद्रों पर किसानों के लिए पेयजल और छाया की उचित व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। उन्होंने सामाजिक और स्वयंसेवी संस्थाओं से भी इस प्रक्रिया में सहयोग की अपील की है।
2700 रुपए प्रति क्विंटल तक ले जाने की तैयारी
मुख्यमंत्री ने कहा कि गेहूं का समर्थन मूल्य बढ़ाना आसान नहीं था, लेकिन सरकार ने इसे ₹2650 प्रति क्विंटल तक पहुंचाया है। अब लक्ष्य है कि इसे बढ़ाकर ₹2700 प्रति क्विंटल तक ले जाया जाए, ताकि किसानों को उनकी उपज का सही मूल्य मिल सके।
कंट्रोल रूम से होगी पूरी मॉनिटरिंग
खरीदी प्रक्रिया को सुचारु बनाने के लिए राज्य स्तर पर सख्त निगरानी रखी जाएगी। सीएम निवास में भी एक विशेष कंट्रोल रूम बनाया गया है, जो पूरे प्रदेश की खरीदी व्यवस्था पर नजर रखेगा।
खरीदी केंद्रों पर हेल्प डेस्क और जानकारी
हर खरीदी केंद्र पर किसानों की मदद के लिए हेल्प डेस्क स्थापित किए जा रहे हैं। इसके अलावा, पंपलेट और होर्डिंग के जरिए किसानों को जरूरी जानकारी देने के निर्देश भी दिए गए हैं।
पहले लघु और सीमांत किसानों को प्राथमिकता
सरकार ने साफ किया है कि खरीदी की शुरुआत में लघु और सीमांत किसानों को प्राथमिकता दी जाएगी। इसके लिए स्लॉट बुकिंग भी शुरू हो चुकी है, ताकि किसानों को किसी तरह की परेशानी न हो।
2026 ‘किसान कल्याण वर्ष’ के रूप में
सीएम ने कहा कि वर्ष 2026 को ‘किसान कल्याण वर्ष’ के रूप में मनाया जा रहा है। सरकार का फोकस किसानों की आय बढ़ाने और उन्हें बेहतर सुविधाएं देने पर है…
पाठकों की राय (0)
इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

