गुरुवार, 11 जून 2026
Logo
विशेष रिपोर्ट

छत्तीसगढ़ की युवा क्रिकेटर महक नरवासे को भारत की अंडर-19 महिला क्रिकेट टीम में मिली जगह, वित्तमंत्री ओपी चौधरी ने दी बधाई

11 जून, 20260 व्यूज4 मिनट पढ़ाई
छत्तीसगढ़ की युवा क्रिकेटर महक नरवासे को भारत की अंडर-19 महिला क्रिकेट टीम में मिली जगह, वित्तमंत्री ओपी चौधरी ने दी बधाई
Hitesh Kumar Singh
डेस्क रिपोर्टर
Hitesh Kumar Singh

रायपुर। छत्तीसगढ़ की युवा क्रिकेटर महक नरवासे ने भारत की अंडर-19 महिला क्रिकेट टीम में अपनी जगह बनाई है। उनका चयन श्रीलंका पर जा रही टी-20 और वनडे दोनों टीमों में हुआ है। उप कप्तान के रूप में चयनित महक को प्रदेश के वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। 


वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने कहा है कि महक की यह उपलब्धि उनकी निरंतर मेहनत, अनुशासन, प्रतिभा और खेल के प्रति समर्पण का परिणाम है। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय टीम में चयनित होकर महक ने न महज अपने परिवार बल्कि पूरे छत्तीसगढ़ का नाम रोशन किया है। उन्होंने कहा है कि छत्तीसगढ़ की बेटियां आज हर क्षेत्र में अपनी प्रतिभा का परचम लहरा रही हैं। खेल जगत में भी नई ऊंचाइयों को छू रही हैं। 


मंत्री का कहना है कि महक नरवासे का भारतीय टीम में चयन प्रदेश की खेल प्रतिभाओं के लिए प्रेरणादायक उपलब्धि है। महक की सफलता प्रदेश के अन्य युवा खिलाड़ियों, विशेषकर बेटियों को विभिन्न खेलों में आगे बढ़ने और बड़े सपने देखने के लिए प्रेरित करेगी। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि महक श्रीलंका दौरे पर शानदार प्रदर्शन करते हुए भारतीय टीम की सफलता में महत्वपूर्ण योगदान देंगी। भविष्य में देश और छत्तीसगढ़ का गौरव और अधिक बढ़ाएंगी।

पाठकों की राय (0)

इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

अपनी प्रतिक्रिया दें