Saturday , May , 04 , 2024

जनता का उत्साह चरम पर है, कांग्रेस चुनाव से पहले हार मान चुकी है : सीएम मोहन यादव

जनता का उत्साह चरम पर है, कांग्रेस चुनाव से पहले हार मान चुकी है : सीएम मोहन यादव

भोपाल। मध्य प्रदेश के लोकसभा चुनाव में भाजपा के प्रत्याशियों के नामांकन प्रक्रिया में प्रदेश के मुख्यमंत्री शामिल होने के लिए पहुंचे। मुख्यमंत्री मोहन यादव ने इस संबंध में जानकारी देते हुए भाजपा के संकल्प को लेकर जनता के बीच प्रधानमंत्री मोदी की लोकप्रियता की बात कही। यादव ने कहा कि हम प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में हमने संकल्प लिया है कि म.प्र. में 29 में से 29 सीटें जीतेंगे।


इससे पूर्व मुख्यमंत्री यादव ने धारा 370 के हटने को लेकर कांग्रेस पर निशाना भी साधा। मुख्यमंत्री यादव ने अपने बयान में विपक्ष पर हमला करते हुए कहा कि एयर स्ट्राइक और सेना पर प्रश्न उठाते हैं, धारा 370 के हटने का दुःख मनाते हैं, जय श्रीराम बोलने पर कष्ट होता है। कांग्रेस पर निशाना साधते हुए मुख्यमंत्री यादव ने कहा कि कांग्रेस को जनता माफ नहीं करेगी। कांग्रेस के निराशापूर्ण रवैये से कार्यकर्ताओं का भरोसा डगमगाया। यादव ने कहा कि भाजपा की कार्यपद्धति पद आधारित नहीं, विचार आधारित है, देशसेवा से जोड़ती है। कांग्रेस की पूरे प्रदेश में हवा निकल चुकी है। 


सीएम यादव ने कहा कि जनता का उत्साह चरम पर है। कांग्रेस चुनाव से पहले हार मान चुकी है। वह जान चुकी है कि भाजपा जीत रही है और प्रधानमंत्री मोदी आ रहे हैं। मुख्यमंत्री यादव ने देवास-शाजापुर लोकसभा क्षेत्र में आयोजित विशाल जनसभा एवं नामांकन रैली में सहभागिता सेमरिया, अमरपाटन, बंडा और छतरपुर के नागरिकों को विश्वास है कि विकसित भारत का संकल्प माननीय प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में ही साकार हो सकता है। भाइयों-बहनों आपने जिस अद्वितीय स्नेह और आशीर्वाद की वर्षा की है, उसके लिए सहृदय आभार।

News World Desk

News World Desk

desk@newsworld.com

Comments

Add Comment