शनिवार, 07 मार्च 2026
Logo
Chhattisgarh
कृषि मंत्री राम विचार नेताम ने धोन्धा प्रतापपुर में कृषि महाविद्यालय भवन का किया भूमिपूजन
02 मार्च, 2026 0 व्यूज 4 मिनट पढ़ाई
कृषि मंत्री राम विचार नेताम ने धोन्धा प्रतापपुर में कृषि महाविद्यालय भवन का किया भूमिपूजन
Hitesh Kumar Singh
डेस्क रिपोर्टर
Hitesh Kumar Singh

रायपुर। कृषि मंत्री राम विचार नेताम ने सोमवार को धोन्धा प्रतापपुर में कृषि महाविद्यालय का भूमिपूजन किया। 889.53 लाख राशि से कृषि महाविद्यालय भवन व 602.10 लाख से बालक और कन्या छात्रावास भवन निर्माण होना है। कृषि मंत्री ने इस दिन को धोंधा प्रतापपुर और संपूर्ण क्षेत्र के लिए ऐतिहासिक बताया।


कृषि मंत्री राम विचार नेताम ने कहा कि इस पावन भूमि पर कृषि महाविद्यालय की स्थापना से किसान बंधुओं की आने वाली पीढ़ियों के लिए उच्च कृषि शिक्षा के नए द्वार खुलेंगे। राज्य सरकार किसानों को सशक्त बनाने के लिए सदैव प्रतिबद्ध है। इस महाविद्यालय के माध्यम से क्षेत्र के युवाओं को आधुनिक कृषि तकनीक, उन्नत खेती के तरीके और कृषि विज्ञान की उच्चस्तरीय शिक्षा अब उनके अपने गृह जिले में ही उपलब्ध होगी। उन्होंने कहा कि महाविद्यालय का निर्माण कार्य निर्धारित समय-सीमा में पूरा कराया जाएगा।


प्रतापपुर विधायक शकुंतला सिंह पोर्ते ने कहा कि कृषि महाविद्यालय की स्थापना उनके क्षेत्र के लिए एक स्वप्न के साकार होने जैसा है। इस महाविद्यालय के लिए प्रयास आज सफल हुआ है, कृषि मंत्री राम विचार नेताम का महत्वपूर्ण योगदान रहा है। उन्होंने कहा कि अब क्षेत्र के बच्चों को उच्च कृषि शिक्षा के लिए दूरदराज के बड़े शहरों में नहीं भटकना पड़ेगा। जिला पंचायत अध्यक्ष चंद्रमणी देवपाल सिंह पैंकरा, जिला पंचायत सदस्य लवकेश पैंकरा मौजूद रहे। 

पाठकों की राय (0)

इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

अपनी प्रतिक्रिया दें