गुजरात के मुख्यमंत्री विजय रुपाणी कोरोना संक्रमित हुए हैं आगामी 17 फरवरी तक उनके सभी कार्यक्रम रद्द कर दिये गये हैं। रूपाणी रविवार देर रात वडोदरा में एक चुनावी सभा में अचेत होकर गिर गये थे, उन्हें उपचार के लिए अहमदाबाद के सरकारी अस्पताल में लाया गया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने तुरंत फोन कर रुपाणी की तबियत की जानकारी ली तथा आराम करने की सलाह दी। उप-मुख्यमंत्री नीतिन पटेल ने बताया कि रविवार देर रात वडोदरा में एक चुनावी सभा को संबोधित करते समय थकान, कमजोरी तथा ब्लड प्रेशर कम होने के कारण मुख्यमंत्री अचेत होकर गिर पडे थे। वडोदरा से उन्हें हेलीकॉप्टर के जरिए अहमदाबाद के यू ऐन मेहता हार्ट हॉस्पीटल में लाया गया जहां उनके सीटी स्केन, 2डी ईको, ईसीजी आदि टेस्ट किये गये। सभी जांचें सामान्य पाई गई है। नीतिन पटेल ने बताया कि मुख्यमंत्री को डायबिटीज तथा ब्लड प्रेशर की शिकायत नहीं सेहत में तेजी से सुधार है। रुपाणी के 17 फरवरी तक के सभी कार्यक्रम रद्द कर दिये गये हैं। यू एन मेहता अस्पताल के निदेशक डॉ आर के पटेल ने मुख्यमंत्री का मेडिकल बुलेटिन जारी करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री की कोरोना जांच के लिए आरटी-पीसीआर टेस्ट किया गया जो सोमवार सुबह पॉजिटिव आया है। उनका कोरोना उपचार शुरु कर दिया गया है। डॉ पटेल ने बताया कि उनके कोरोना के लक्षण काफी हल्के हैं, कोरोना रिपोर्ट एचआरसीटी थोरेक्स, आईएल-6, डी-डाईमर एवं ऑक्सीजन नॉर्मल हैं।
पाठकों की राय (0)
इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

