शनिवार, 07 मार्च 2026
Logo
Chhattisgarh
छत्तीसगढ़ विधानसभा का 5 दिवसीय शीतकालीन सत्र शुरू, पहले दिन दिवंगतों को दी गई श्रद्धांजलि
अभी-अभी 0 व्यूज 4 मिनट पढ़ाई
छत्तीसगढ़ विधानसभा का 5 दिवसीय शीतकालीन सत्र शुरू, पहले दिन दिवंगतों को दी गई श्रद्धांजलि
N
डेस्क रिपोर्टर
रायपुर, न्यूज़ वर्ल्ड डेस्क। छत्तीसगढ़ विधानसभा का शीतकालीन सत्र सोमवार यानी आज से प्रारंभ हो गया। सत्र के पहले दिन हेलिकॉप्टर हादसे में मारे गए सभी शहीदों और दिवंगत नेताओं को श्रद्धांजलि दी गई। जिसमे मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने सीडीएस जनरल बिपिन रावत के निधन पर गहरा दुख जताया। छत्तीसगढ़ विधानसभा का 5 दिवसीय शीतकालीन सत्र 13 दिसंबर से 17 दिसंबर तक चलेगा। इस सत्र में कुल 5 बैठकें होंगी

दिवंगतो की दी श्रद्धांजलि
शीतकालीन सत्र के पहले दिन दिवंगत नेताओं को  श्रद्धांजलि दी गई जिनमें की पूर्व लोकसभा  सांसद गोंदिल प्रसाद अनुरागी, पूर्व राज्यमंत्री रजिंदर पाल सिंह, मूलचंद खंडेलवाल, पूर्व संसदीय सचिव युद्ववीर सिंह जूदेव और खैरागढ़ के विधायक देवव्रत सिंह को सदन में श्रद्धांजलि दी गई।
 
 
 

विपक्ष रहेगा हमलावर
विधानसभा के शीतकालीन सत्र में विधायकों की और से 755 प्रश्न इस सत्र में लगाये गए हैं। सदन में धान खरीदी, कानून व्यवस्था और धर्मांतरण के मुद्दे को लेकर हंगामें होने के आसार है। रविवार शाम नेता प्रतिपक्ष धर्मलाल कौशिक के निवास पर बीजेपी विधायक दल की बैठक आयोजित कि गई जिसमें सत्ता पक्ष को घेरने की रणनीति पर चर्चा हुई।

हम हर जवाब देने को तैयार
छत्तीसगढ़ सरकार के मंत्री अमरजीत भगत ने कहा कि, सत्ता पक्ष की जिम्मेदारी होती है कि वह जवाबों के उत्तर देने के लिए तैयार रहें। उन्होने कहा कि हम विपक्ष के सवालों के जबाव देने के लिए पूरी तरह से तैयार है। कांग्रेस विधायक दल की बैठक आज शाम होगी जिसमें की सरकार की विधानसभा सत्र को लेकर विस्तृत चर्चा की जाएगी।
 

पाठकों की राय (0)

इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

अपनी प्रतिक्रिया दें