N
डेस्क रिपोर्टर
रायपुर, न्यूज़ वर्ल्ड डेस्क। यूपी विधानसभा चुनाव से पूर्व कांग्रेस पार्टी की सियासी जमीन को मजबूत करने के लिए छत्तीसगढ़ के सीएम भूपेश बघेल आज बस्ती जिले के रूधौली आएंगे। जहां वे किसान सम्मेलन में भाग लेंगे। इस सम्मेलन के जरिए वे यूपी में होने वाले 2022 में विधानसभा चुनाव का बिगुल फूंकेंगे।
वारणसी में भी व्यापारीयों से करेंगे मुलाकात
सीएम भूपेश बघेल अपने प्रस्तावित कार्यक्रम के मुताबिक वारणसी में व्यापारी वर्ग के लोग और पिछड़ा वर्ग के लोगों से भी मुलाकात करेंगे। माना जा रहा विधानसभा चुनाव के पहले सीएम की इस मुलाकात के जरिए व्यापारी वर्ग और पिछड़ा वर्ग को कांग्रेस पार्टी अपने पाले में लाने का प्रयास कर सकती है।
किसानों को साधने की कोशिश
रूधौली में होने वाले किसान सम्मेलन के जरिए गन्ना किसानों की समस्याओं को कांग्रेस बड़ा मुद्दा बना सकती है। पूर्वाचंल क्षेत्र में गन्ने का उत्पादन प्रमुख तौर होता रहा है। लेकिन पिछले सालों में गन्ने की फसल का भुगतान नहीं होने के कारण गन्ने की फसल का क्षेत्रफल कम हुआ है। यूपी में कांग्रेस ने अपने 8 वादों में किसान की कर्ज माफी और गन्ने खरीदी का मूल्य 400 रूपए प्रति क्विंटल देने का वादा किया है।
यूपी विधानसभा चुनाव पर्यवेक्षक हैं बघेल
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को यूपी में होने वाले विधानसभा चुनाव में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी देते हुए कांग्रेस हाईकमान ने उन्हें पर्यवेक्षक नियुक्त किया है। चुनाव में उन्हें पार्टी ने समन्वय बनाने का दायित्व दिया गया है। पिछले कुछ महीनों में भपेश बघेल ने कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी के साथ यूपी के कई इलाकों का दौरा भी कर चुकें हैं।
पाठकों की राय (0)
इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

