
डेस्क रिपोर्टर
News World Deskधमतरी, न्यूज़ वर्ल्ड डेस्क। 250 बिस्तर वाले जिला अस्पताल में लंबे समय के बाद अब जाकर गर्भवती महिलाओं को सोनोग्राफी सुविधा का लाभ मिल रहा है। जिससे गर्भवती महिलाओं और मितानिन ने राहत की सांस ली है।
दरअसल धमतरी जिला अस्पताल में धमतरी के अलावा आसपास के पांच अन्य जिले के मरीज इलाज कराने के लिए पहुंचते हैं। गर्भवती महिलाएं भी यहां इलाज कराने के लिए आती हैं, लेकिन सोनोग्राफी मशीन होने के बाद भी रेडियोलॉजिस्ट की पदस्थापना नहीं होने के चलते महिलाओं को सोनोग्राफी सुविधा का लाभ नहीं मिल रहा था। जिससे उन्हें निजी सेंटरों में एक से दो हजार रुपए तक खर्च कर सोनोग्राफी कराना पड़ रहा था। इससे महिलाओं में रोष पनपने लगा था।
इस समस्या को लेकर न्यूज़ वर्ल्ड न्यूज़ ने प्रमुखता से खबर दिखाई थी, जिसे कलेक्टर ने संज्ञान में लेते हुए तत्काल सुविधा उपलब्ध कराने के लिए सिविल सर्जन को निर्देश दिया। इसी का नतीजा है कि अब यहां सोनोग्राफी के लिए वैकल्पिक व्यवस्था की गई है, जिससे महिलाओं को काफी राहत मिली है।
सिविल सर्जन उत्तम कुमार कौशिक ने बताया कि अभी सोनोग्राफी के लिए वैकल्पिक व्यवस्था की गई है, जिसके चलते गर्भवती महिलाओं को अब भटकने की जरूरत नहीं पड़ रही है। जनवरी माह से गर्भवती महिलाओं को जिला अस्पताल में भी सोनोग्राफी सुविधा का लाभ मिलना शुरू हो जाएगा।
पाठकों की राय (0)
इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

