N
डेस्क रिपोर्टर
रायपुर, न्यूज़ वर्ल्ड डेस्क। छत्तीसगढ़ राज्य निर्वाचन आयोग ने स्थानीय निकाय चुनाव की तारीखों का आज ऐलान कर दिया है। राज्य निर्वाचन आयुक्त राम सिंह ठाकुर ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर इस बात की जानकारी दी है। निर्वाचन आयोग ने बताया कि 20 दिसंबर को मतदान होगा और 23 दिसंबर को मतगणना होगी। इसी के साथ राज्य में तत्काल प्रभाव से आचार संहिता लागू कर दी गई है।
ठाकुर ने बताया कि 27 नवंबर को मतदान केंद्र सूची का प्रकाशन किया जाएगा और इसी दिन नामांकन की प्रक्रिया शुरू होगी। निवार्चन आयोग ने ऑनलाइन नामांकन फॉर्म भरने की व्यवस्था भी की है। नामांकन फॉर्म भरने की आखिरी तारीख 3 दिसंबर है। जबकि 4 दिसंबर को नामांकन पत्रों की जांच होगी। नाम वापसी की अंतिम तारीख 6 दिसंबर है। 20 दिसंबर को सुबह 8 बजे से शाम 5 बजे तक वोट डाले जाएंगे। 23 दिसंबर को चुनाव नतीजे आएंगे।
यहां होने है चुनाव
छत्तीसगढ़ के 10 जिलों के 15 नगरीय निकाय में चुनाव होने है। जिसमें की 4 नगर पालिका निगम : भिलाई, बीरगांव, रिसाली और भिलाई चरोदा शामिल है। वहीं 5 नगर पालिका बैकुंठपुर, जामुल, सारंगढ़, खैरागढ़, शिवपुर चर्चा के साथ राज्य की 6 नगर पंचायत नरहरपुर, कोंटा, भैरमगढ़, मारो, भोपालपट्टनम और प्रेमनगर के साथ 17 वार्डो में उपचुनाव भी होंगे।
बता दें चुनाव के लिए 1037 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। मतदान बैलेट पेपर से कराए जाएंगे। साथ ही नोटा का विकल्प भी मौजूद होगा। राज्य निर्वाचन आयोग ने बताया कि 7,78,720 लाख मतदाता नगर सरकार चुनेंगे।
कोविड गाइड लाइन का करना होगा पालन
राज्य निवार्चन आयोग ने स्पष्ट निर्देश दिए है कि पूरी चुनाव प्रक्रिया में करोना गाइड लाइन का पालन करना होगा। सभी कलेक्टरों को निर्देश दिया गया है कि नाम निर्देशन प्रक्रिया के प्रारंभ होने से लेकर मतगणना तक कोविड गाइडलाइन का पालन कराने को कहा गया है।
पाठकों की राय (0)
इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

