मंगलवार, 10 मार्च 2026
Logo
Chhattisgarh
कैंसर पीड़ित पति के इलाज के लिए मुख्यमंत्री से मांगी सहायता, मदद के लिए स्वास्थ्य विभाग को दिए निर्देश
27 जून, 2024 0 व्यूज 4 मिनट पढ़ाई
कैंसर पीड़ित पति के इलाज के लिए मुख्यमंत्री से मांगी सहायता, मदद के लिए स्वास्थ्य विभाग को दिए निर्देश

कैंसर पीड़ित पति के इलाज के लिए मुख्यमंत्री से मांगी सहायता, मदद के लिए स्वास्थ्य विभाग को दिए निर्देश

Sanju Suryawanshi
डेस्क रिपोर्टर
Sanju Suryawanshi

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के जनदर्शन में मुख्यमंत्री के पास बड़ी संख्या में लोगों ने आवेदन दिए। मुख्यमंत्री ने सभी के आवेदन देखे और तत्काल कार्रवाई करने के निर्देश अधिकारियों को दिए। एक महिला अपने कैंसर पीड़ित पति के इलाज के लिए मुख्यमंत्री से सहायता मांगी। मुख्यमंत्री ने मदद के लिए स्वास्थ्य विभाग को निर्देश दिए। 


महिला ने मुख्यमंत्री को बताया कि उनके पति कैंसर की बीमारी से पीड़ित हैं। उन्हें एडवांस ट्रीटमेंट की जरूरत है। मुख्यमंत्री ने महिला को संबल देते हुए कहा कि हमारी सरकार के लिए स्वास्थ्य सबसे सर्वाेपरि है। आपके पति को सभी संभव सहायता प्रदान की जाएगी। इसके लिए मुख्यमंत्री ने मौके पर ही स्वास्थ्य विभाग को निर्देशित किया। महिला ने मुख्यमंत्री का आभार जताते हुए कहा कि हम लोग जनदर्शन में बहुत उम्मीद लेकर आए थे। आप से मिलकर, मुझे अपने पति के जल्द इलाज और गुणवत्तापूर्ण इलाज का भरोसा मिला है आज मेरे लिए बहुत बड़ा दिन है।

पाठकों की राय (0)

इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

अपनी प्रतिक्रिया दें