सोमवार, 09 मार्च 2026
Logo
Chhattisgarh
बीजापुर में ‘आपकी पूंजी आपका अधिकार’ शिविर में निष्क्रिय खातों के हकदारों को लौटाए गए 1.65 करोड़ रुपए
06 दिस, 2025 0 व्यूज 4 मिनट पढ़ाई
Poster

Poster

Hitesh Kumar Singh
डेस्क रिपोर्टर
Hitesh Kumar Singh

बीजापुर। वर्षों से निष्क्रिय पड़े बैंक खातों के वास्तविक हकदारों को उनकी जमा पूंजी लौटाने के उद्देश्य से चलाए जा रहे ‘आपकी पूंजी आपका अधिकार’ अभियान को सराहना मिल रही है। जिले में अभियान के तहत अब तक 1.65 करोड़ रुपए से अधिक की राशि पात्र नागरिकों को वापस की जा चुकी है।

विशेष अभियान अक्टूबर से चल रहा है। 31 दिसंबर 2025 तक जिले के सभी विकासखंडों में मेगा शिविरों का आयोजन किया जा रहा है। जिला कार्यालय परिसर में आयोजित कार्यशाला में बताया गया कि यह पहल डिपाजिटर एजुकेशन एंड अवेयरनेस फण्ड (डीईएएफ) योजना के अंतर्गत संचालित है। उद्देश्य पिछले दस वर्षों से निष्क्रिय पड़े खातों का पारदर्शी, त्वरित और सरल निपटान करना है।

 

अब तक 7.27 करोड़ रुपये से अधिक राशि वाले निष्क्रिय खातों की पहचान 

कलेक्टर संबित मिश्रा के मार्गदर्शन में जिला प्रशासन की सक्रिय भूमिका से अब तक 7.27 करोड़ रुपये से अधिक राशि वाले निष्क्रिय खातों की पहचान की जा चुकी है। बैंकवार समीक्षा में भारतीय स्टेट बैंक में सर्वाधिक निष्क्रिय खाते पाए गए। शिविरों में 35 से अधिक नागरिकों के दस्तावेजों का सत्यापन कर मौके पर ही उनके दावे निराकृत किए गए। अभियान को आम नागरिकों की निष्क्रिय जमा राशि को सुरक्षित रूप से वापस दिलाने की दिशा में जिले की एक बड़ी उपलब्धि माना जा रहा है।

पाठकों की राय (0)

इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

अपनी प्रतिक्रिया दें