सोमवार, 09 मार्च 2026
Logo
Chhattisgarh
दुर्ग में बदमाशों के हौसले बुलंद, थाने के सामने छात्रों में जमकर मारपीट
13 नव, 2025 0 व्यूज 4 मिनट पढ़ाई
newsworld web

newsworld web

Sandeep Sinha
डेस्क रिपोर्टर
Sandeep Sinha

रिपोर्ट - सुनील चौहान

दुर्ग। छत्तीसगढ़ के दुर्ग में बदमाशों के हौसले इस कदर बढ़ गए हैं कि अब उन्हें पुलिस और कानून का कोई भय नहीं रह गया है। इसका ताज़ा उदाहरण स्मृति नगर चौकी के सामने देखने को मिला, जहां दो गुटों के छात्र आपस में भिड़ गए। मारपीट का यह पूरा घटनाक्रम थाने के दरवाजे पर हुआ, जिससे पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े हो गए हैं। 
 
जानकारी के अनुसार, जुनवानी स्थित शंकराचार्य यूनिवर्सिटी में आयोजित एनुअल फंक्शन के दौरान दो छात्र गुटों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया। देखते ही देखते कहासुनी मारपीट में बदल गई और छात्रों ने एक-दूसरे पर लात-घूंसे बरसाने शुरू कर दिए। यूनिवर्सिटी प्रबंधन और सुरक्षा कर्मियों ने किसी तरह मामला शांत कराया और छात्रों को वहां से हटाया।

लेकिन विवाद यहीं खत्म नहीं हुआ। कार्यक्रम स्थल से निकलने के बाद दोनों गुट स्मृति नगर थाने के सामने फिर आमने-सामने आ गए और वहां भी जमकर मारपीट की। इस दौरान कई छात्रों को चोटें आईं। घटना का वीडियो भी सामने आया है, जिसमें छात्र एक-दूसरे पर हमला करते नजर आ रहे हैं। भिलाई नगर सीएसपी सत्यप्रकाश तिवारी ने बताया कि झगड़े में शामिल छात्रों को चिन्हित किया जा रहा है।
 
कुछ छात्रों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है और दोषी पाए जाने पर उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। थाने के ठीक सामने हुई इस मारपीट ने न केवल पुलिस की सतर्कता पर सवाल खड़े किए हैं, बल्कि यह भी दिखाया है कि शहर में कानून-व्यवस्था की स्थिति कितनी ढीली पड़ चुकी है।

पाठकों की राय (0)

इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

अपनी प्रतिक्रिया दें