
डेस्क रिपोर्टर
Hitesh Kumar Singhरायपुर। उप मुख्यमंत्री और खेल एवं युवा कल्याण मंत्री अरुण साव ने गुरुवार को राज्य युवा आयोग के वेबसाइट को लॉन्च किया। उन्होंने कहा कि इस वेबसाइट से युवाओं को युवा आयोग के कार्यों तथा रोजगार से जुड़ी कई महत्वपूर्ण जानकारियां मिलेंगी।
उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने कहा कि इस वेबसाइट पर युवा अपने बहुमूल्य सुझाव भी दे सकेंगे। सुझावों पर उचित कदम आयोग की ओर से उठाया जाएगा। यह वेबसाइट युवाओं के लिए बेहद उपयोगी साबित होगी।

वेबसाइट को लॉन्च करने के दौरान राज्य युवा आयोग के अध्यक्ष विश्व विजय सिंह तोमर, खेल एवं युवा कल्याण विभाग की संचालक तनूजा सलाम और उप संचालक रश्मि ठाकुर भी इस दौरान मौजूद थीं।
पाठकों की राय (0)
इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

