शनिवार, 07 मार्च 2026
Logo
Chhattisgarh
डेंटल कॉलेज की मेस में लापरवाही उजागर, पकी सब्जी में मिला मेंढक, खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई
10 जन, 2026 0 व्यूज 4 मिनट पढ़ाई
newsworld web

newsworld web

Sandeep Sinha
डेस्क रिपोर्टर
Sandeep Sinha

रिपोर्ट -  कमलेश सिमानकर

राजनांदगांव।  शहर के समीप स्थित डेंटल कॉलेज की मेस में परोसे गए खाने में मेंढक मिलने का गंभीर मामला सामने आया है। इस घटना के बाद छात्रों में आक्रोश है और शिकायत मिलने पर खाद्य सुरक्षा एवं औषधि विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर छापेमार कार्रवाई की। टीम ने मेस का निरीक्षण कर पकी हुई सब्जियों सहित अन्य खाद्य पदार्थों के सैंपल जब्त कर जांच के लिए प्रयोगशाला भेज दिए हैं।
 
बताया जा रहा है कि डेंटल कॉलेज की मेस में पहले भी खाने में कीड़े मिलने की शिकायतें सामने आती रही हैं। दो दिन पहले मूंग की सब्जी में मेंढक निकलने के बाद छात्रों ने इसकी शिकायत खाद्य सुरक्षा विभाग से की। शिकायत के आधार पर विभागीय टीम ने मेस का निरीक्षण किया और पनीर, चावल, अरहर की दाल एवं पकी हुई सब्जियों के नमूने लिए।
 
मामले पर कॉलेज के डीन डॉ. एस.के. नंदा ने कहा कि खाने में मेंढक कैसे आया, यह जांच का विषय है। वहीं खाद्य सुरक्षा विभाग के अभिहित अधिकारी ने बताया कि निरीक्षण के दौरान कुछ खामियां पाई गई हैं, जिस पर मेस संचालक को नोटिस जारी किया गया है। जांच रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

पाठकों की राय (0)

इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

अपनी प्रतिक्रिया दें