रविवार, 08 मार्च 2026
Logo
Chhattisgarh
2025 नक्सल विरोधी अभियान के लिए रहा निर्णायक, सुरक्षाबलों ने हासिल की बड़ी सफलता : आईजी सुंदरराज पी
29 दिस, 2025 0 व्यूज 4 मिनट पढ़ाई
newsworld web

newsworld web

Sandeep Sinha
डेस्क रिपोर्टर
Sandeep Sinha

रिपोर्ट - विजय पचौरी

जगदलपुर। छत्तीसगढ़ के बस्तर रेंज में नक्सल विरोधी अभियान के तहत वर्ष 2025 को अब तक का सबसे निर्णायक और महत्वपूर्ण वर्ष बताते हुए बस्तर रेंज के आईजी सुंदरराज पी ने सुरक्षाबलों की बड़ी उपलब्धियों को सामने रखा।आईजी सुंदरराज पी ने कहा कि इस वर्ष डीआरजी ,एसएसबी आईटीबीपी, सीमा सुरक्षा बल, छत्तीसगढ़ पुलिस और सीआरपीएफ के संयुक्त प्रयासों से नक्सलियों के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई की गई। इस दौरान सुरक्षाबलों ने टॉप नक्सल लीडरों को ढेर कर नक्सली नेटवर्क को गहरी चोट पहुंचाई है।

उन्होंने बताया कि विभिन्न मुठभेड़ों के बाद टॉप नक्सल लीडर बसवा राजू, सेंट्रल कमेटी मेंबर के. रामचंद्रन रेड्डी, कोसा सुधाकर सहित डीकेएससी और पीएलजीए के कुल 256 नक्सलियों के शव सुरक्षाबलों द्वारा बरामद किए गए। आईजी ने आगे बताया कि अभियान के दौरान नक्सलियों से ए.के.-47, इंसास, एलएमजी सहित 665 से अधिक अत्याधुनिक हथियार भी जब्त किए गए हैं, जिससे नक्सलियों की सैन्य क्षमता को बड़ा झटका लगा है।

साथ ही, बस्तर संभाग के अंतर्गत 52 नए सुरक्षा कैंप स्थापित किए गए हैं, जिससे न सिर्फ सुरक्षा व्यवस्था मजबूत हुई है, बल्कि दुर्गम इलाकों में विकास कार्यों को भी गति मिली है। आईजी सुंदरराज पी ने कहा कि सुरक्षाबलों की सतत कार्रवाई, बेहतर समन्वय और स्थानीय सहयोग के चलते नक्सल विरोधी अभियान निर्णायक मोड़ पर पहुंच चुका है और आने वाले समय में बस्तर क्षेत्र में शांति, सुरक्षा और विकास का रास्ता और मजबूत होगा।
 
 

पाठकों की राय (0)

इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

अपनी प्रतिक्रिया दें