
डेस्क रिपोर्टर
Sandeep Sinhaरिपोर्ट - आनंद भोई
महासमुंद। मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना के तहत आज जिले के पांचों विकासखंडों से 323 श्रद्धालु 18 बसों में सवार होकर पवित्र तीर्थस्थलों प्रयागराज, हनुमानगढ़ और काशी विश्वनाथ के दर्शन के लिए रवाना हुए। यह पांच दिवसीय तीर्थयात्रा 27 से 31 अक्टूबर 2025 तक चलेगी। रवाना होने से पहले सभी श्रद्धालुओं का मेडिकल चेकअप कराया गया और यात्रा के दौरान आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए गए। महासमुंद विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा ने हरी झंडी दिखाकर तीर्थयात्रा का शुभारंभ किया। इस दौरान उन्होंने श्रद्धालुओं को मंगलमय और सुरक्षित यात्रा की शुभकामनाएं दीं।
विधायक ने कहा —
“मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना वरिष्ठ नागरिकों के लिए आस्था और सेवा का संगम है। सरकार का प्रयास है कि हर बुजुर्ग जीवन में एक बार पवित्र स्थलों के दर्शन कर सके।”
कार्यक्रम में नगर पालिका उपाध्यक्ष देवी चंद राठी, येतराम साहू, पवन पटेल, महेंद्र सिक्का, राजू चंद्राकर, माखन पटेल, मीना वर्मा, रिंकू चंद्राकर, शरद मराठा, राकेश चंद्राकर सहित जनप्रतिनिधि, समाज कल्याण विभाग, जनपद पंचायत एवं नगरीय निकायों के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।
पाठकों की राय (0)
इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

