शनिवार, 07 मार्च 2026
Logo
Chhattisgarh
शासकीय विद्यालय के 50 छात्र-छात्राओं ने लोकभवन का किया भ्रमण, राज्यपाल ने पौधे भेंट किए
31 जन, 2026 0 व्यूज 4 मिनट पढ़ाई
Governor Ramen Deka with students

Governor Ramen Deka with students

Hitesh Kumar Singh
डेस्क रिपोर्टर
Hitesh Kumar Singh

रायपुर। शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, मठपारा के 50 छात्र-छात्राओं ने शनिवार को अपने शिक्षकों के साथ लोकभवन का भ्रमण किया। राज्यपाल ने बच्चों को शिक्षा का महत्व बताया। सभी विद्यार्थियों को पौधे भेंट किए गए और उन्हें घर, स्कूल, गांव में पौधारोपण कर उनकी नियमित देखभाल करने का संदेश दिया गया।

राज्यपाल रमेन डेका की पहल पर लोकभवन की गतिविधियों से जनसामान्य, विशेषकर विद्यार्थियों को जोड़ने के उद्देश्य से लोकभवन का भ्रमण कराया जा रहा है। इसी कड़ी में छात्र-छात्राओं का भ्रमण कराया गया। विद्यार्थियों ने लोकभवन परिसर स्थित छत्तीसगढ़ मंडपम, उदंती परिसर, कन्हार परिसर, डिस्पेंसरी उद्यान तथा सचिवालय की विभिन्न शाखाओं का अवलोकन किया।

 

बच्चों ने राज्यपाल से मुलाकात कर सामूहिक फोटोग्राफी कराई। राज्यपाल ने छात्र-छात्राओं को उज्जवल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं।




पाठकों की राय (0)

इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

अपनी प्रतिक्रिया दें