मंगलवार, 10 मार्च 2026
Logo
Chhattisgarh
25 साल का इंतज़ार खत्म! छत्तीसगढ़ को मिला नया विधानसभा भवन, नवा रायपुर में पीएम मोदी ने किया लोकार्पण
02 नव, 2025 0 व्यूज 4 मिनट पढ़ाई
25 साल का इंतज़ार खत्म! छत्तीसगढ़ को मिला नया विधानसभा भवन, नवा रायपुर में पीएम मोदी ने किया लोकार्पण

25 साल का इंतज़ार खत्म! छत्तीसगढ़ को मिला नया विधानसभा भवन, नवा रायपुर में पीएम मोदी ने किया लोकार्पण

Sanju Suryawanshi
डेस्क रिपोर्टर
Sanju Suryawanshi

नवा रायपुर। छत्तीसगढ़ के लिए 1 नवम्बर 2025 का दिन इतिहास में स्वर्ण अक्षरों में दर्ज हो गया। राज्य निर्माण के 25 साल पूरे होने पर प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने नवा रायपुर में नए विधानसभा भवन का लोकार्पण किया। इसके साथ ही छत्तीसगढ़ विधानसभा को अपने स्थायी भवन का 25 वर्षों का इंतज़ार खत्म हुआ।


लोकसभा अध्यक्ष बोले — “जनता की आकांक्षाओं का मंदिर बनेगा यह भवन”

लोकार्पण समारोह में लोकसभा अध्यक्ष श्री ओम बिरला ने कहा — “यह हम सबके लिए गौरव का क्षण है। प्रधानमंत्री मोदी सदैव लोकतांत्रिक परंपराओं में विश्वास रखते हैं। अब राज्य की खुशहाली और समृद्धि के फैसले इसी भवन से होंगे।” उन्होंने उम्मीद जताई कि यह भवन जनता की आकांक्षाओं और अपेक्षाओं को पूरा करने का सशक्त मंच बनेगा।


सीएम विष्णु देव साय बोले — “अटलजी ने बनाया, मोदी जी सजा रहे हैं छत्तीसगढ़”

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने कहा — “आज का दिन भगवान श्रीराम की ननिहाल और माता कौशल्या की धरती छत्तीसगढ़ के लिए स्वर्णिम है। अटलजी ने राज्य बनाया था, और अब मोदी जी इसे संवार रहे हैं।” उन्होंने कहा कि राज्य सरकार मोदी की गारंटी को पूरा करने के लिए पिछले 22 महीनों से लगातार काम कर रही है।


“छत्तीसगढ़ की आत्मा समाहित है इस भवन में” — विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह

विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने कहा — “यह भवन केवल ईंट-पत्थर का ढांचा नहीं, बल्कि छत्तीसगढ़ की आत्मा का प्रतीक है।” उन्होंने बताया कि यह भवन 80% स्वदेशी सामग्री से बना है, फर्नीचर और दरवाजे बस्तर के सागौन से निर्मित हैं और सदन की सीलिंग पर धान की बालियों की नक्काशी की गई है।


आधुनिकता और परंपरा का संगम

नया विधानसभा भवन पूरी तरह से अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस है।

सदन को 200 सदस्यों तक के लिए विस्तारित किया जा सकता है।

भवन को पेपरलेस विधानसभा के रूप में विकसित किया गया है।

यहाँ भविष्य की जरूरतों के अनुरूप सभी डिजिटल सुविधाएं उपलब्ध कराई गई हैं।

यह भवन न केवल सुंदर वास्तुकला का उदाहरण है, बल्कि छत्तीसगढ़ की संस्कृति, परंपरा और आस्था का जीवंत प्रतीक भी है।


धान के कटोरे से लोकतंत्र की धरती तक — 25 साल की गौरव यात्रा

वर्ष 2000 में जब राज्य का गठन हुआ था, तब विधानसभा की कार्यवाही रायपुर के राजकुमार कॉलेज से शुरू हुई थी। अब 25 साल बाद, रजत जयंती वर्ष में छत्तीसगढ़ को मिला यह नया, भव्य और स्थायी विधान भवन राज्य के विकास की नई पहचान बन गया है।

पाठकों की राय (0)

इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

अपनी प्रतिक्रिया दें