मंगलवार, 10 मार्च 2026
Logo
Chhattisgarh
खारुन नदी पुल पर कोयला लदे ट्रक में लगी आग, ड्राइवर की सूझबूझ से टला बड़ा हादसा
06 नव, 2025 0 व्यूज 4 मिनट पढ़ाई
newsworld web

newsworld web

Sandeep Sinha
डेस्क रिपोर्टर
Sandeep Sinha

रिपोर्ट - सुनील चौहान

दुर्ग। रायपुर से दुर्ग की ओर जा रही एक कोयला लदी ट्रक में अचानक आग लग गई। ट्रक जैसे ही खारुन नदी के पुल के बीच पहुंची, अचानक उसमें से धुआं उठने लगा।

ड्राइवर की सतर्कता से बची बड़ी दुर्घटना

धुआं निकलते देख ड्राइवर ने तुरंत ट्रक को पुल पर रोक दिया और नीचे उतरकर जांच की। जांच में पता चला कि ट्रक में लदे कोयले के अंदर आग सुलग रही थी। कुछ ही पलों में आग ने पूरे ट्रक को अपनी चपेट में ले लिया और वाहन धू-धू कर जलने लगा।

पुलिस और दमकल की टीम मौके पर पहुंची

घटना की सूचना मिलते ही कुम्हारी थाना पुलिस और दमकल विभाग की टीमें मौके पर पहुंचीं। दमकलकर्मी आग पर काबू पाने में जुटे हुए हैं। पुल पर यातायात को कुछ समय के लिए रोका गया ताकि राहत कार्य में बाधा न आए।

कोई जनहानि नहीं, ट्रक पूरी तरह जलकर राख

सौभाग्य से इस हादसे में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। हालांकि ट्रक पूरी तरह जलकर खाक हो गया। आग लगने के कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है, लेकिन प्रारंभिक जांच में कोयले के अधिक तापमान या घर्षण से आग लगने की आशंका जताई जा रही है।
 
 

पाठकों की राय (0)

इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

अपनी प्रतिक्रिया दें