
डेस्क रिपोर्टर
Sandeep Sinhaरिपोर्ट - दुर्गा प्रसाद सेन
बेमेतरा । जिले के लोलेसरा में आयोजित चार दिवसीय कबीर पंथ संत समागम मेला के तीसरे दिन भक्ति और श्रद्धा का अद्भुत संगम देखने को मिला। कार्यक्रम में प्रदेश के उप मुख्यमंत्री एवं गृह मंत्री विजय शर्मा, बेमेतरा विधायक दीपेश सांहू, रजक कार अध्यक्ष प्रहलाद रजक, पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष राजेन्द्र शर्मा सहित जिला प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी शामिल हुए। सभी ने कबीर पंथ के गुरु गोसाई भानु प्रताप से आशीर्वाद प्राप्त किया। इस अवसर पर छत्तीसगढ़ सहित देश के विभिन्न राज्यों से आए लाखों श्रद्धालुओं ने मेला स्थल पर अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। दामाखेड़ा के बाद लोलेसरा में लगने वाला यह मेला छत्तीसगढ़ का दूसरा सबसे बड़ा कबीर पंथ मेला माना जाता है। श्रद्धालुओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए मेला स्थल पर ठहरने और भोजन की व्यापक व्यवस्था की गई है।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए गृह मंत्री विजय शर्मा ने कहा कि लोलेसरा मेला का यह 12वां वर्ष है और वे स्वयं लगभग 10 बार इस पावन आयोजन में शिरकत कर चुके हैं। बेमेतरा विधायक दीपेश सांहू की मांग पर उन्होंने मेला स्थल पर भंडारण गृह एवं शौचालय निर्माण के लिए 60 लाख रुपये तथा ग्राम पंचायत लोलेसरा भवन के लिए 20 लाख रुपये, कुल 80 लाख रुपये की घोषणा की।
कार्यक्रम के अंत में गुरु गोसाई भानु प्रताप द्वारा उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा एवं उपस्थित जनप्रतिनिधियों को साल भेंट कर तथा कबीर पंथ साहेब का तैलीय चित्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। संत समागम मेला लोलेसरा एक बार फिर आस्था, एकता और सामाजिक समरसता का भव्य उदाहरण बनकर सामने आया।
पाठकों की राय (0)
इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

