मंगलवार, 10 मार्च 2026
Logo
Chhattisgarh
नवा रायपुर में 23 से 25 जनवरी तक होगा साहित्य उत्सव, सीएम विष्णुदेव साय ने कहा- छत्तीसगढ़ को मिलेगी नई पहचान
02 दिस, 2025 0 व्यूज 4 मिनट पढ़ाई
Cm vishnu dev sai

Cm vishnu dev sai

Hitesh Kumar Singh
डेस्क रिपोर्टर
Hitesh Kumar Singh

रायपुर। नवा रायपुर में 23 से 25 जनवरी तक साहित्य उत्सव होगा। इसमें देश भर से 100 से अधिक प्रतिष्ठित साहित्यकार शामिल होंगे। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने मंगलवार को अपने निवास कार्यालय में 'रायपुर साहित्य उत्सव' के लोगो का अनावरण किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि इस आयोजन से छत्तीसगढ़ को नई पहचान मिलेगी।

राज्य स्थापना के रजत वर्ष मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने साहित्य उत्सव के आयोजन की मंशा व्यक्त की थी। उनकी यह परिकल्पना अब साकार रूप लेने जा रही है। लोगो के अनावरण के दौरान मुख्यमंत्री के मीडिया सलाहकार पंकज झा, छत्तीसगढ़ साहित्य अकादमी के अध्यक्ष शंशाक शर्मा, जनसंपर्क विभाग के सचिव डॉ. रोहित यादव, वरिष्ठ साहित्यकार सुशील त्रिवेदी, डॉ. चितरंजन कर, गिरीश पंकज, डॉ. संजीव बक्शी, प्रदीप श्रीवास्तव और श्रीमती शकुंतला तरार उपस्थित थे।

 

पूरे देश के साहित्यकारों को एक साझा मंच

मुख्यमंत्री ने कहा कि छत्तीसगढ़ राज्य की स्थापना के 25 वर्ष पूरे होने पर पूरा प्रदेश रजत महोत्सव मना रहा है। रायपुर साहित्य उत्सव उसी श्रृंखला का एक महत्वपूर्ण अध्याय है। यह उत्सव न केवल छत्तीसगढ़ को, बल्कि पूरे देश के मूर्धन्य साहित्यकारों को एक साझा मंच प्रदान करेगा। जहां उनके अनुभव, विचार और रचनात्मक धारा से अवगत होने का अवसर मिलेगा। आयोजन छत्तीसगढ़ को साहित्यिक जगत में एक नई पहचान प्रदान करेगा। 






पाठकों की राय (0)

इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

अपनी प्रतिक्रिया दें