शनिवार, 07 मार्च 2026
Logo
Chhattisgarh
चित्रकोट जलप्रपात के तट पर दो दिवसीय महोत्सव 18 फरवरी से, दिखेगी बस्तर की सांस्कृतिक छटा की सुंदर झांकी
17 फ़र, 2026 0 व्यूज 4 मिनट पढ़ाई
Poster

Poster

Hitesh Kumar Singh
डेस्क रिपोर्टर
Hitesh Kumar Singh

रायपुर। एशिया के नियाग्रा के नाम से विख्यात चित्रकोट जलप्रपात के तट पर 18 फरवरी से दो दिवसीय चित्रकोट महोत्सव का आयोजन होने जा रहा है। इसमें बस्तर की सांस्कृतिक छटा की सुंदर झांकी दिखेगी। प्रदेश सरकार और छत्तीसगढ़ पर्यटन मंडल के सहयोग से आयोजन किया जा रहा है। इसका उद्घाटन 18 फरवरी को शाम 4 बजे चित्रकोट जलप्रपात ग्राउंड में होगा।

यह आयोजन बस्तर की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत को वैश्विक मंच पर चमकाने का सुनहरा अवसर साबित होगा। संस्कृति, कला और खेल का अनोखा संगम महोत्सव बस्तर की लोक संस्कृति को जीवंत रूप से प्रदर्शित करेगा। स्थानीय लोक कलाकारों की मंत्रमुग्ध करने वाली प्रस्तुतियां, स्कूली बच्चों के सांस्कृतिक कार्यक्रम, कबड्डी और वॉलीबॉल जैसी रोमांचक खेल प्रतियोगिताएं इसकी मुख्य आकर्षण होंगी। यह उत्सव पर्यटकों को बस्तर की जनजातीय परंपराओं, नृत्य-गीत और हस्तशिल्प से रूबरू कराएगा, जिससे छत्तीसगढ़ का पर्यटन मानचित्र और मजबूत बनेगा। 

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि वन मंत्री केदार कश्यप रहेंगे। अध्यक्षता बस्तर के सांसद महेश कश्यप करेंगे।अति विशिष्ट अतिथियों में जगदलपुर विधायक किरण सिंह देव और चित्रकोट विधायक विनायक गोयल शामिल होंगे। दंतेवाड़ा विधायक चैतराम अटामी, बस्तर विधायक लखेश्वर बघेल, जिला पंचायत बस्तर की अध्यक्ष वेदवती कश्यप सहित क्षेत्रीय जनप्रतिनिधि भी शिरकत करेंगे। नगर निगम जगदलपुर के महापौर संजय पांडेय, छत्तीसगढ़ राज्य बेवरेजेस कॉर्पाेरेशन के अध्यक्ष श्रीनिवास राव मद्दी, छत्तीसगढ़ राज्य अनुसूचित जनजाति आयोग के अध्यक्ष रूपसिंह मंडावी, जिला पंचायत बस्तर के उपाध्यक्ष बलदेव मंडावी, केंद्रीय मर्यादित बैंक बस्तर के अध्यक्ष दिनेश कश्यप तथा चित्रकोट के सरपंच भंवर मौर्य भी उपस्थित रहेंगे।



पाठकों की राय (0)

इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

अपनी प्रतिक्रिया दें