
डेस्क रिपोर्टर
Sandeep Sinhaरिपोर्ट -- मनोज श्रीवास्तव
एमसीबी। आस्था और उल्लास के पर्व छठ महापर्व की आज जिले में धूमधाम से मनाई गई। श्रद्धालु महिलाओं ने विधि-विधान से डूबते सूर्य को अर्घ्य अर्पित किया और परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की।
इस अवसर पर प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री एवं स्थानीय विधायक श्यामबिहारी जायसवाल चिरमिरी के मुख्य छठ घाट पहुंचे। उन्होंने श्रद्धालुओं के साथ सूर्य देव को अर्घ्य अर्पित किया और प्रदेशवासियों के कल्याण की कामना की। मंत्री जायसवाल ने घाट पर मौजूद सैकड़ों श्रद्धालुओं से मुलाकात कर शुभकामनाएं दीं और कहा कि “छठ पर्व हमारी संस्कृति की जीवंत परंपरा है, जो प्रकृति, जल और सूर्य उपासना के प्रति हमारी आस्था को दर्शाता है।”
छठ घाटों पर आज भक्ति और आस्था का अद्भुत संगम देखने को मिला। महिलाएं पारंपरिक वेशभूषा में पूजा अर्चना करती नजर आईं। नगर के प्रमुख घाट दीपों की रोशनी और रंग-बिरंगी सजावट से जगमगा उठे।
प्रशासन की ओर से सुरक्षा, स्वच्छता और प्रकाश व्यवस्था के लिए पुख्ता इंतजाम किए गए थे। कल सुबह उगते सूर्य को अर्घ्य अर्पित करने के साथ चार दिवसीय छठ महापर्व का विधिवत समापन होगा।
पाठकों की राय (0)
इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

