शनिवार, 07 मार्च 2026
Logo
Chhattisgarh
अमित शाह के दौरे से पहले छत्तीसगढ़ में ED और IT की कार्रवाई, क्या है क्रोनोलॉजी, देखिये क्या बोले कांग्रेस नेता
अभी-अभी 0 व्यूज 4 मिनट पढ़ाई
अमित शाह के दौरे से पहले छत्तीसगढ़ में ED और IT की कार्रवाई, क्या है क्रोनोलॉजी, देखिये क्या बोले कांग्रेस नेता

अमित शाह के दौरे से पहले छत्तीसगढ़ में ED और IT की कार्रवाई, क्या है क्रोनोलॉजी, देखिये क्या बोले कांग्रेस नेता

Sandeep Sinha
डेस्क रिपोर्टर
Sandeep Sinha

रायपुर। छत्तीसगढ़ में ईडी और आईटी की लगातार चल रही कार्रवाई को लेकर कांग्रेस संचार विभाग प्रमुख सुशील आनंद शुक्ला ने का कहना है कि, अमित शाह के दौरे के पहले ही प्रदेश में ED और IT क्यों सक्रिय होती है, आखिर ये कैसी क्रोनोलॉजी है।

कांग्रेस नेता ने कहा कि प्रदेश में बीजेपी के पास कोई मुद्दा नहीं बचा है, और वो कांग्रेस से सीधा मुकाबला नहीं कर पा रही है,  इसलिए कार्रवाई हो रही है। कांग्रेस का कहना है जनता समझ रही है कि भूपेश बघेल की लोकप्रियता के सामने बीजेपी बहुत पीछे है। इसलिए बीजेपी का ED और IT एक मोर्चा हो गया है। जब-जब अमित शाह आते है तभी ईडी की कार्रवाई होती है। इसे बीजेपी को इसे स्पष्ट करना चाहिए।

ईडी ने छत्तीसगढ़ की आईएएस रानू साहू, राज्य सेवा के अफसर प्रभाकर पांडेय, कांग्रेस नेता तथा नागरिक आपूर्ति निगम  के चेयरमैन रामगोपाल अग्रवाल, ठेकेदार सुनील रामदास अग्रवाल और एक चार्टर्ड अकाउंटेंट को मिलाकर तकरीबन 18 ठिकानों पर शुक्रवार को छापा मारा था ।

पाठकों की राय (0)

इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

अपनी प्रतिक्रिया दें