रविवार, 08 मार्च 2026
Logo
Chhattisgarh
सीतापुर पहुंच कर सीएम साय ने चिंतामणि महाराज के लिए मांगा वोट, बोले- कांग्रेस डूबता जहाज इसलिए हो रहा बिखराव
01 मई, 2024 0 व्यूज 4 मिनट पढ़ाई
सीतापुर पहुंच कर सीएम साय ने चिंतामणि महाराज के लिए मांगा वोट, बोले- कांग्रेस डूबता जहाज इसलिए हो रहा बिखराव

सीतापुर पहुंच कर सीएम साय ने चिंतामणि महाराज के लिए मांगा वोट, बोले- कांग्रेस डूबता जहाज इसलिए हो रहा बिखराव

News World Desk
डेस्क रिपोर्टर
News World Desk

अंबिकापुर। छत्तीसगढ़ में सीएम विष्णुदेव साय बुधवार को सरगुजा लोकसभा क्षेत्र के सीतापुर पहुंचे। जहां उन्होंने भाजपा प्रत्याशी चिंतामणि महाराज के लिए चुनावी प्रचार किया और जनता से उनके पक्ष में वोट करने की अपील की। साथ ही उन्होंने कांग्रेस पर तंज कसा है।

सभा को संबोधित करते हुए सीएम श्री साय ने कहा कि, 75 साल में पहली बार बीजेपी के प्रत्याशी को जिताया है। इन 75 सालों में जो विकास रुका हुआ है उसे तेजी गति से पूरा करेंगे। चुनावी जनसभा में लोगों का जैसा उत्साह दिख रहा है। उससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि, विधानसभा चुनाव से ज्यादा लोकसभा चुनाव में जीत की बढ़त दोगुना होगी। 

बघेल के घर में भी चल रहा बिखराव 

कांग्रेस प्रवक्ता और छत्तीसगढ़ की मीडिया चेयरमैन राधिका खेड़ा और कांग्रेस नेताओ के बीच विवाद को लेकर सीएम श्री साय ने कहा कि, कांग्रेस डूबता हुआ जहाज है और इनके घर मे बिखराव हो गया है। इनके पूर्व सीएम के घर मे भी बिखराव है और उनकी भाभी भी भाजपा ज्वाइन कर चुकी हैं। कांग्रेस में किस हिसाब से बिखराव है ये समझा जा सकता है कि, सारे कांग्रेसी अपने आप को अपमानित महसूस कर रहे है। इसलिए कांग्रेस छोड़ भाजपा प्रवेश कर रहे हैं।

पाठकों की राय (0)

इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

अपनी प्रतिक्रिया दें