
डेस्क रिपोर्टर
Sandeep Sinhaरिपोर्ट - कमलेश सिमानकर
राजनांदगांव | छत्तीसगढ़ शासन के कृषि मंत्री रामविचार नेताम आज राजनांदगांव पहुंचे, जहां उन्होंने मीडिया से चर्चा करते हुए केंद्रीय बजट 2026 को ऐतिहासिक और देश के विकास की दिशा तय करने वाला बजट बताया।उन्होंने कहा कि यह बजट इसलिए भी खास है क्योंकि यह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाले तीसरे कार्यकाल का तीसरा बजट है। इस बजट के माध्यम से देश को 2047 तक विकसित भारत बनाने का स्पष्ट लक्ष्य रखा गया है।
गांव से शहर तक हर वर्ग का रखा गया ध्यान
मंत्री नेताम ने कहा कि बजट में किसानों, बेरोजगार युवाओं,महिलाओं,उद्योगों,और सभी सेक्टरों को ध्यान में रखते हुए प्रावधान किए गए हैं। यह बजट ग्राम से लेकर शहर तक समग्र विकास सुनिश्चित करेगा।
आर्थिक मजबूती और आत्मनिर्भर भारत की दिशा में बड़ा कदम
उन्होंने बताया कि यह बजट देश की आर्थिक स्थिति को मजबूत करने, रोजगार बढ़ाने और भारत को शक्ति सम्पन्न व आत्मनिर्भर राष्ट्र बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।
वित्त मंत्री का जताया आभार
कृषि मंत्री ने कहा कि वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने हर वर्ग को ध्यान में रखकर बजट प्रस्तुत किया है। इसके लिए उन्होंने उनका स्वागत और अभिनंदन किया।
पाठकों की राय (0)
इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

