
डेस्क रिपोर्टर
Sandeep Sinhaरिपोर्ट - विजय पचौरी
सुकमा। छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले में चल रहे नक्सल विरोधी अभियान के तहत सुरक्षा बलों को एक और बड़ी कामयाबी मिली है। बस्तर रेंज के आईजी सुंदरराज पी के नेतृत्व में चलाए जा रहे लगातार अभियानों का असर अब ज़मीन पर साफ दिखाई दे रहा है। इसी कड़ी में आज 6 महिला नक्सलियों सहित कुल 10 नक्सलियों ने हथियारों के साथ आत्मसमर्पण कर दिया।आत्मसमर्पण करने वाले ये नक्सली कई वर्षों से नक्सली संगठन से जुड़े थे और कई बड़ी वारदातों में शामिल रहे हैं। सभी नक्सलियों ने पुलिस अधीक्षक के समक्ष अत्याधुनिक हथियारों के साथ सरेंडर किया। इन पर छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा कुल 35 लाख रुपये का इनाम घोषित था।
सरकार की पुनर्वास नीति के तहत आत्मसमर्पण करने वाले सभी नक्सलियों को प्रोत्साहन स्वरूप 50-50 हजार रुपये की सहायता राशि दी गई। पुलिस अधिकारियों का मानना है कि इन नक्सलियों से पूछताछ के दौरान संगठन की गतिविधियों, ठिकानों और नेटवर्क से जुड़ी कई अहम जानकारियां सामने आ सकती हैं, जिससे आने वाले समय में नक्सल विरोधी अभियानों को और मजबूती मिलेगी। सुकमा पुलिस और सुरक्षा बलों की इस सफलता को क्षेत्र में शांति स्थापना की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।
पाठकों की राय (0)
इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

