
रायपुर। बलौदाबाजार भाटापारा जिला प्रशासन ने सभी लोगों से अवैधानिक, गैर कानूनी और लोक शांति भंग करने वालों की जानकारी कंट्रोल रूम में देने की अपील की है। यह आश्वासन दिया है कि जानकारी देने वाले की पहचान गोपनीय रखी जाएगी।
अपील में कहा गया है कि ग्राम पंचायत, नगर पंचायत या नगर पालिका क्षेत्र में कोई भी समूह या संगठन अवैधानिक, गैरकानूनी या लोक शांति को भंग करने की दृष्टि से कोई रणनीति बना रहा हो या बैठक कर रहा हो तो उसकी जानकारी तत्काल जिला कंट्रोल रूम नंबर +91-94791-90629 में दें। जिससे उनके विरुद्ध नियमानुसार वैधानिक कार्रवाई की जा सके। जानकारी देने वाले व्यक्ति की पहचान गोपनीय रखी जाएगी।
जिला प्रशासन ने कहा है कि आइए हम सब एक आदर्श नागरिक होने का परिचय दें और अपने जिले को शांति, सद्भाव, सामाजिक समरसता और विकास की एक मिसाल बनाएं।
पाठकों की राय (0)
इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

