
रयपुर। छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनावों से पहले कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है। कांग्रेस पार्टी के कद्दावर नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री अरविंद नेताम ने कांग्रेस का दामन छोड़ दिया है। प्रमुख आदिवासी नेता अरविंद नेताम लंबे समय से कांग्रेस पार्टी से जुड़े रहे हैं। उन्होंने जनजातीय हितों का प्रतिनिधित्व करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। अरविंद नेताम ने कहा कि, कांग्रेस और भाजपा सहित मुख्यधारा के दोनों दल 'जल, जंगल और जमीन' की सुरक्षा और अनुसूचित क्षेत्रों में पंचायत विस्तार अधिनियम को लागू करने जैसे कई मुद्दों को प्रभावी ढंग से हल करने में विफल रहे।
छत्तीसगढ़ सर्व आदिवासी समाज के नेता अरविंद नेताम ने इस्तीफा देने के बाद उन्होने कहा कि, वो अपनी नई पार्टी बनाएंगे। उन्होंने पार्टी के रजिस्ट्रेशन के लिए पहले ही प्रक्रिया शुरू कर दी है। आदिवासी नेता ने इस बात के भी संकेत दिए कि उनकी नई पार्टी 90 सीटों वाली छत्तीसगढ़ विधानसभा के लिए आगामी चुनावों में कम से कम 50 सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारेगी।
पाठकों की राय (0)
इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

