
रायपुर, न्यूज़ वर्ल्ड डेस्क। भानुप्रतापपुर विधानसभा उपचुनाव के लिए बीजेपी ने अपना प्रत्याशी घोषित कर दिया है। बीजेपी ने ब्रम्हानंद नेताम को अपना प्रत्याशी बनाया है। ब्रम्हानंद नेताम वर्ष 2008 में भानुप्रतापपुर से विधायक रह चुके हैं। वहीं कांग्रेस ने प्रत्याशी को लेकर अभी अपने पत्ते नहीं खोले हैं, लेकिन ऐसा माना जा रहा है के पूर्व विधानसभा उपाध्यक्ष दिवंगत मनोज मंडावी की पत्नी सावित्री मंडावी का नाम लगभग तय है।
आपको बता दे भानुप्रतापपुर उपचुनाव के लिए 17 नवंबर तक नामांकन पत्र दाखिल किया जाएगा। वहीं उपचुनाव को लेकर सीएम भूपेश बघेल ने जीत का दावा करते हुए कहा है की, हमें पूरा विश्वास है, हम जीतने में सफल होंगे। सरकार के 4 साल के काम को लेकर जनता के बीच जाएंगे, लेकिन यह चुनाव है जीत हार मतदाता तय करते हैं। भानुप्रतापपुर विधानसभा उपचुनाव को 2023 से पहले दोनों ही पार्टियों के लिए एक लिटमस टेस्ट के तौर पर देखा जा रहा है।
पाठकों की राय (0)
इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

