शनिवार, 07 मार्च 2026
Logo
Chhattisgarh
बीजेपी केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक : सीएम विष्णुदेव साय होंगे शामिल, प्रत्याशियों के नाम पर होगी चर्चा
अभी-अभी 0 व्यूज 4 मिनट पढ़ाई
बीजेपी केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक : सीएम विष्णुदेव साय होंगे शामिल, प्रत्याशियों के नाम पर होगी चर्चा

बीजेपी केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक : सीएम विष्णुदेव साय होंगे शामिल, प्रत्याशियों के नाम पर होगी चर्चा

News World Desk
डेस्क रिपोर्टर
News World Desk

रायपुर। भारतीय जनता पार्टी की केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक आज दिल्ली में होगी। इस बैठक में लोकसभा चुनाव को लेकर प्रत्याशियों की पहली सूची के नामों पर चर्चा होगी। इस बैठक में सीएम साय, डिप्टी सीएम अरुण साव, विजय शर्मा, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण देव सिंह, प्रदेश प्रभारी ओम माथुर और सहप्रभारी नितिन नबीन शामिल होंगे।

90 विधानसभा में वर्चुअल सभा

आज दोपहर 2 बजे सीएम विष्णुदेव साय दिल्ली रवाना होंगे। इससे पहले वे ‘विकसित भारत विकसित छत्तीसगढ़’ कार्यक्रम में शामिल होंगे। आगामी लोकसभा चुनाव के लिए PM मोदी आज 90 विधानसभा में वर्चुअल सभा लेंगे, जिसमें सभी विधायकों और जिलाध्यक्षों को टास्क दिया गया है। इस दौरान रायपुर के चारों विधानसभा में LED लगाकर मोदी की सभा आयोजित करने की तैयारी जोरों पर हैं। इस दौरान पीएम मोदी 35000 करोड़ रुपये से अधिक की कई विकास परियोजनाओं का उद्घाटन,लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे। बता दें कि छत्तीसगढ़ में यह इतनी बड़ी वर्चुअल सभा का पहला आयोजन होगा।

महिलाओं को मिल सकता है मौका 

2024 के लोकसभा चुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी 11 में से 9 लोकसभा क्षेत्रों में नए चेहरे को मैदान में उतार सकती है। इन 11 नामों में से 3 से 4 सीटों पर महिलाओं को मौका मिल सकता है। जानकारी के मुताबकि, भाजपा फरवरी के आखिरी तक सभी 11 सीटों पर प्रत्याशियों के नामों का ऐलान कर सकती है। वहीं लोकसभा सीटों पर जारी होने वाली दो अलग-अलग सूची में इन सभी सीटों का भी जिक्र किया जा सकता है।

पाठकों की राय (0)

इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

अपनी प्रतिक्रिया दें