शनिवार, 07 मार्च 2026
Logo
Chhattisgarh
बीच रास्ते भागी प्रेमी के साथ दुल्हन, पुलिस ने पकड़ा तो लौटा दिया मंगलसूत्र!
अभी-अभी 0 व्यूज 4 मिनट पढ़ाई
बीच रास्ते भागी प्रेमी के साथ दुल्हन, पुलिस ने पकड़ा तो लौटा दिया मंगलसूत्र!

बीच रास्ते भागी प्रेमी के साथ दुल्हन, पुलिस ने पकड़ा तो लौटा दिया मंगलसूत्र!

N
डेस्क रिपोर्टर
कांकेर, न्यूज वर्ल्ड डेस्क। छत्तीसगढ़ के कांकेर में एक फिल्मी सीन देखने को मिला है। एक दुल्हन अपने प्रेमी के लिए पूरे परिवार और समाज के सामने ढाल बनकर खड़ी हो गई। उसकी ठसक देख कर सभी परिवार वाले उसके आगे झुक गए। लड़की के होने वाले पति को भी हर बात माननी पड़ी। हालाकि यह  फैमिली ड्रामे काफी देर तक चला, पर इसके बाद प्रेमी और प्रेमिका एक हो गए। लड़की के घर वालों ने पहले इस मामले को लेकर कांकेर पुलिस ठाणे में  लड़की के प्रेमी के खिलाफ मामला दर्ज करवाया था। पर बाद में उसे छोड़ दिया।  

जानकारी के अनुसार, आरती सहारे दंतेवाड़ा की निवासी है। आरती का बस्तर के बकावंड के रहने वाले विकास गुप्ता के साथ काफी लंबे समय से प्रेम-प्रसंग चल रहा है। पर लड़की के घर वाले उनकी शादी को लेकर तैयार नहीं थे। जिसके बाद लड़की के परिजनों ने उस पर दबाव डालकर उसका रिश्ता महाराष्ट्र के एक युवक के साथ तय कर दिया। जिसके बाद 6 फरवरी को उनकी शादी उस युवक की शादी उसके साथ करा दी। पर इस मामले में ट्विस्ट तब आया  जब आरती अपने पति के साथ ससुराल के लिए विदा हो गई और रास्ते में राजनांगदांव के मानपुर से प्रेमी विकास के साथ वहा से फरार हो गई। जब पति को पता चला तो हड़कंप मच गया। जिसके बाद घरवालों ने पुलिस को सूचना दी और 7 फरवरी को कांकेर पुलिस ने आरती और उसके प्रेमी को पकड़ लिया।

पुलिस के पकड़ने जाने के बाद 8 फरवरी को इस मामले में सड़क से लेकर पुलिस थाने तक फैमिली ड्रामा चलते रहा। जिसके बाद पुलिस ने लड़की को इसके परिजनों को सौंप दिया। वहीं आरती का दूल्हा भी अपने रिश्तेदारों के साथ कांकेर थाने पहुंच गया।  थाने में आरती की मां अपने रिश्तेदारों के साथ पहले से ही मौजूद थी। इसके साथ लड़की के प्रेमी का भाई भी थाने पहुंच गया। काफी देर तक पुलिस के सामने ये ड्रामा चलता रहा। जिसके बाद पुलिस ने आरती के प्रेमी विकास का मामला जैसे  तैसे निपटाकर उसे थाने के बाहर भेज दिया। फिर जब पुलिस ने लड़की से पूछा तो उसने भी साफ-साफ कह दिया कि वह अपने प्रेमी के साथ ही रहेगी। वहीं उसकी मां ने भी पुलिस के सामने इस बात को लेकर हां  कह दी।

ऐसे की प्रेमी की रक्षा
आरती ने जब पुलिस से अपने प्रेमी के साथ रहने की बात कहकर बाहर आई तो वो हैरान रह गई। उसने देखा कि दूल्हे की रिश्तेदार विकास को घेर कर उसके साथ  मारपीट कर रहे है। इसके पहले कि कुछ अनहोनी होती, आरती अपने प्रेमी के आगे ढाल बनकर खड़ी हो गई। उसने सबके सामने कहा कि, अगर उसके प्रेमी को कुछ हुआ तो वह किसी को भी नहीं छोड़ेगी। उसके तेवर को देख कर सब शांत हो गए।

पाठकों की राय (0)

इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

अपनी प्रतिक्रिया दें