शनिवार, 07 मार्च 2026
Logo
Chhattisgarh
सीएम विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट बैठक, कई अहम मुद्दों पर लगी मुहर
अभी-अभी 0 व्यूज 4 मिनट पढ़ाई
सीएम विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट बैठक, कई अहम मुद्दों पर लगी मुहर

सीएम विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट बैठक, कई अहम मुद्दों पर लगी मुहर

News World Desk
डेस्क रिपोर्टर
News World Desk

रायपुर | प्रदेश के सीएम विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में आज कैबिनेट बैठक हुई। जिसमें कई अहम मुद्दों पर मुहर लगी है। इस बैठक में अनुपूरक बजट 2023-24 और मोदी की गैरेंटी पर चर्चा की गई। इसके साथ ही साय कैबिनेट की बैठक में कई अहम फैसलों पर मुहर भी लगी है। साय कैबिनेट की बैठक में महतारी वंदन योजना, तेंदूपत्ता संग्रहण दर 5500 रुपए, 3100 रुपए प्रति क्विंटल की दर पर धान ख़रीदी पर चर्चा हुई

प्रदेश के उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने जानकारी देते हुए बताया कि, मोदी की गारंटी के तहत तेंदूपत्ता संग्रहक परिवारों को 5500 रू प्रति मानक बोरा देने का निर्णय लिया गया है। इसके साथ ही महतारी वंदन योजना के तहत 21 वर्ष से अधिक उम्र की विवाहित महिलाओं के खाते में 12 हजार रु DBT के माध्यम से देने का निर्णय भी कैबिनेट की बैठक में लिया गया है। महतारी वंदन का लाभ विधवा और तलाकशुदा महिलाओं को भी दिया जाएगा।

पाठकों की राय (0)

इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

अपनी प्रतिक्रिया दें