रविवार, 08 मार्च 2026
Logo
Chhattisgarh
कैबिनेट मंत्री रामविचार नेताम ने किया भूमिपूजन, जनजातीय समाज के विकास का दिया संदेश
18 दिस, 2025 0 व्यूज 4 मिनट पढ़ाई
newsworld web

newsworld web

Sandeep Sinha
डेस्क रिपोर्टर
Sandeep Sinha

रिपोर्ट - आनंद भोई

महासमुंद। जनजातीय गौरव दिवस के अवसर पर तहसील कार्यालय के पास शहीद वीर नारायण सिंह की प्रतिमा स्थापना के लिए भूमिपूजन कार्यक्रम गरिमामय एवं ऐतिहासिक वातावरण में सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम में आदिवासी समाज की परंपरागत पूजा-पाठ एवं रीति-रिवाजों के साथ विधिवत भूमिपूजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि छत्तीसगढ़ शासन के आदिम जाति विकास एवं कृषि मंत्री रामविचार नेताम रहे, जबकि कार्यक्रम की अध्यक्षता महासमुंद विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा ने की।

इस अवसर पर मंत्री रामविचार नेताम ने कहा कि शहीद वीर नारायण सिंह जनजातीय समाज के गौरव और संघर्ष की प्रेरणा हैं। राज्य सरकार जनजातीय समाज के सर्वांगीण विकास के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने किसानों से एकीकृत खेती अपनाने का आह्वान करते हुए कहा कि इससे आय में वृद्धि के साथ आत्मनिर्भरता को बढ़ावा मिलेगा। कार्यक्रम का आयोजन छत्तीसगढ़ अनुसूचित जनजाति शासकीय सेवक विकास संघ, जिला महासमुंद, 52 गढ़ गोंड समाज महासमुंद एवं आदिवासी समाज महासमुंद के संयुक्त तत्वावधान में किया गया।

समारोह में राज्य बीज विकास निगम के अध्यक्ष चंद्रहास चंद्राकर एवं अनुसूचित जनजाति आयोग के सदस्य रूप सिंह मंडावी विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, सामाजिक संगठन एवं नागरिक उपस्थित रहकर कार्यक्रम के साक्षी बने।
 

पाठकों की राय (0)

इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

अपनी प्रतिक्रिया दें