सोमवार, 09 मार्च 2026
Logo
Chhattisgarh
छत्तीसगढ़ के क्रिकेटर्स को बड़े प्लेटफॉर्म पर खेलने का मौका देगा सीसीपीएल : अरुण साव, सीसीपीएल का फाइनल देखने पहुंचे उप मुख्यमंत्री
17 जून, 2024 0 व्यूज 4 मिनट पढ़ाई
छत्तीसगढ़ के क्रिकेटर्स को बड़े प्लेटफॉर्म पर खेलने का मौका देगा सीसीपीएल : अरुण साव, सीसीपीएल का फाइनल देखने पहुंचे उप मुख्यमंत्री

छत्तीसगढ़ के क्रिकेटर्स को बड़े प्लेटफॉर्म पर खेलने का मौका देगा सीसीपीएल : अरुण साव, सीसीपीएल का फाइनल देखने पहुंचे उप मुख्यमंत्री

Sanju Suryawanshi
डेस्क रिपोर्टर
Sanju Suryawanshi

रायपुर। प्रदेश के उप मुख्यमंत्री अरुण साव रविवार की शाम नवा रायपुर के शहीद वीरनारायण सिंह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में छत्तीसगढ़ क्रिकेट प्रीमियर लीग (सीसीपीएल) का फाइनल मुकाबला देखने पहुंचे। उन्होंने उम्मीद जताई कि सीसीपीएल खिलाड़ियों के लिए आईपीएल जैसे बड़े प्लेटफॉर्म्स पर खेलने का रास्ता खोलेगा।


छत्तीसगढ़ में पहली बार आयोजित इस लीग का फाइनल मैच रायपुर रायनोस और बिलासपुर बुल्स के बीच खेला गया, जिसमें रायपुर रायनोस की टीम चैंपियन बनी। उप मुख्यमंत्री साव ने कहा कि यह आयोजन किसी भी मायने में आईपीएल से कम नहीं है। इसमें खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का अच्छा मौका मिल रहा है। इससे निश्चित ही छत्तीसगढ़ से नई प्रतिभाएं सामने आएंगी। फाइनल मुकाबला देखने के लिए 20 हजार से ज्यादा दर्शक पहुंचे। यह लीग और राज्य के खिलाड़ियों के प्रति उनके अपार प्रेम को दर्शाता है।


उप मुख्यमंत्री ने कहा कि छत्तीसगढ़ के खिलाड़ी शशांक सिंह ने हाल ही में समाप्त हुए आईपीएल में अपने खेल से खूब धूम मचाई थी।  इससे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रदेश का नाम रोशन होगा। सीसीपीएल के निर्देशक बलदेव सिंह भाटिया और श्री विजय शाह, गर्वनिंग काउंसिल के चैयरमैन प्रमोद शंकर शर्मा, छत्तीसगढ़ राज्य क्रिकेट संघ के अध्यक्ष जुबिन शाह और सचिव मुकुल तिवारी भी इस दौरान मौजूद थे।

पाठकों की राय (0)

इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

अपनी प्रतिक्रिया दें