
रायपुर। प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का आज जन्मदिन हैं। सीएम साय बतौर सीएम अपना यह पहला जन्मदिन हैं। वे अपना जन्मदिन अपने गृहग्राम बगिया में मनाएंगे। यहाँ वे न्यौता कार्यक्रम में भी शामिल होंगे। सीएम साय के समर्थक प्रदेश के अलग अलग जिलों में भी उनके जन्मदिन में विभिन्न आयोजन करने जा रहे है। मंत्रिमंडल के सदस्यों ने सीएम साय को उनके जन्मदिन पर बधाई और शुभकामनायें दी हैं।
मुख्यमंत्री के जन्मदिन 21 फरवरी पर उपमुख्यमंत्री अरुण साव, डिप्टी सीएम व गृह मंत्री विजय शर्मा, वित्त मंत्री ओपी चौधरी, सहकारिता मंत्री केदार कश्यप, भारतीय जनता पार्टी के मध्य प्रदेश व छत्तीसगढ़ के क्षेत्रीय संगठन महामंत्री अजय जम्वाल, छत्तीसगढ़ भाजपा अध्यक्ष किरण सिंह देव और संगठन महामंत्री पवन साय ने शुभकामनाएं दीं। सीएम विष्णुदेव रायपुर स्थित बीजेपी प्रदेश कार्यालय कुशाभाऊ ठाकरे परिसर पहुंचे थे। सीएम साय अब जशपुर के बगिया में स्कूली बच्चों के साथ न्योता भोजन कर अपना जन्म दिन मनाएंगे।
पाठकों की राय (0)
इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

