शनिवार, 07 मार्च 2026
Logo
Chhattisgarh
जल संरक्षण को जनआंदोलन बनाएगी छत्तीसगढ़ सरकार: मुख्यमंत्री साय
20 फ़र, 2026 0 व्यूज 4 मिनट पढ़ाई
newsworld web

newsworld web

Sandeep Sinha
डेस्क रिपोर्टर
Sandeep Sinha

रिपोर्ट - प्रशांत द्विवेदी

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा है कि राज्य सरकार जल संरक्षण को जनआंदोलन का स्वरूप देने के लिए प्रतिबद्ध है। नवा रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास में आयोजित बैठक में उन्होंने केंद्रीय जल शक्ति मंत्री सी.आर. पाटिल के साथ “जल संचय-जन भागीदारी 2.0” अभियान की प्रगति की समीक्षा की।

मुख्यमंत्री ने जल संरक्षण को 21वीं सदी की बड़ी चुनौती बताते हुए कहा कि इसे जनभागीदारी से ही सफल बनाया जा सकता है। उन्होंने लोगों से जल संरक्षण को दिनचर्या का हिस्सा बनाने और जल संरचनाओं की रक्षा करने का आह्वान किया।

सरकार ने 31 मई 2026 तक 10 लाख जल संरक्षण संरचनाओं के निर्माण का लक्ष्य रखा है। इसके तहत किसानों को खेतों में डबरी निर्माण के लिए प्रोत्साहित किया जा रहा है, जिससे भू-जल स्तर बढ़ेगा और सिंचाई व मछली पालन जैसी अतिरिक्त सुविधाएं मिलेंगी।

अभियान के दूसरे चरण में जल संरचनाओं की जियोटैगिंग, ग्राम स्तर पर वॉटर बजट और जल सुरक्षा योजनाएं तैयार की जाएंगी। युवाओं को “जल मित्र” के रूप में प्रशिक्षित कर अभियान से जोड़ा जाएगा।

केंद्रीय जल शक्ति मंत्री सी.आर. पाटिल ने छत्तीसगढ़ में जल संरक्षण के कार्यों और नवाचारों की सराहना करते हुए कहा कि राज्य इस क्षेत्र में देश के अग्रणी राज्यों में शामिल है।

पाठकों की राय (0)

इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

अपनी प्रतिक्रिया दें