रविवार, 08 मार्च 2026
Logo
Chhattisgarh
छत्तीसगढ़ जीएसटी विभाग ने लाँच किया गया 'ई-संवीक्षा' पोर्टल, व्यापारियों को नोटिस जारी करने में नहीं होगी गड़बड़ी
12 जून, 2024 0 व्यूज 4 मिनट पढ़ाई
छत्तीसगढ़ जीएसटी विभाग ने लाँच किया गया 'ई-संवीक्षा' पोर्टल, व्यापारियों को नोटिस जारी करने में नहीं होगी गड़बड़ी

छत्तीसगढ़ जीएसटी विभाग ने लाँच किया गया 'ई-संवीक्षा' पोर्टल, व्यापारियों को नोटिस जारी करने में नहीं होगी गड़बड़ी

Sanju Suryawanshi
डेस्क रिपोर्टर
Sanju Suryawanshi

रायपुर। छत्तीसगढ़ जीएसटी विभाग ने “ई-संवीक्षा” पोर्टल लाँच किया है। जिसके अंतर्गत मैदानी कार्यालयों के समुचित अधिकारियों द्वारा जीएसटी अधिनियम की धारा 61 एवं धारा 73 और धारा 74 के अंतर्गत की जाने वाली कार्यवाहियों की रिपोर्टिंग आनलाईन की जानी है।


यह पोर्टल आयुक्त, राज्य कर रजत बंसल की पहल पर राज्य कर मुख्यालय, नवा रायपुर के डायरी कक्ष एवं कम्प्यूटर कक्ष की ओर से तैयार किया गया है। शुरुआती चरण में “ई-संवीक्षा” के अंतर्गत “स्क्रूटनी माड्यूल” बनकर तैयार है एवं लाईव किया जा चुका है तथा “एड्जुडिकेशन मॉड्यूल” तैयार किया जा रहा है। इससे न केवल विभागीय अधिकारियों द्वारा किए जा रहे कार्यों की मॉनिटरिंग की जा सकेगी बल्कि ऐसे अधिकारियों की ओर से प्रस्तुत की जाने वाली मासिक डायरी भी आनलाइन होगी और एनॉलीटिक्स में इससे प्राप्त होने वाले आंकड़ों का राजस्व हित में उपयोग किया जाएगा।


इसके अलावा राज्य के व्यापारियों को होने वाली व्यवहारिक परेशानियों का निराकरण करने मे भी “ई-संवीक्षा”  मॉड्यूल कारगर साबित होगा। 


राज्य कर आयुक्त के ध्यान में कुछ ऐसे प्रकरण आये थे जिनमें एक ही व्यवसायी को एक ही अवधि के प्रकरण में एक से अधिक अधिकारियों की ओर से अलग-अलग समय पर नोटिस जारी किए गये थे, जिसके बाद आयुक्त ने “ई-संवीक्षा” मॉड्यूल तत्काल प्रभाव से लागू करवाया गया है।

पाठकों की राय (0)

इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

अपनी प्रतिक्रिया दें